दिल्ली मेट्रो के चार कॉरिडोर पर आर्थिक संकट का साया, ‘आप’ सरकार के राजस्व में कमी का असर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। दिल्ली सरकार की आर्थिक तंगी का असर अब मेट्रो परियोजनाओं पर भी दिखने लगा है। सरकार के राजस्व में आई गिरावट के चलते फिलहाल मेट्रो के चार कॉरिडोर दिल्ली सरकार की प्राथमिकता सूची से बाहर हो गए हैं। इसमें 43.45 किलोमीटर के तीन कॉरिडोर मेट्रो फेज चार के हैं, जबकि एक कीर्ति नगर से बामनौली विलेज का है। इस पर पहली बार नियो मेट्रो चलाई जानी है। दिल्ली मेट्रो की ओर से कोविड से पहले ही इसकी डीपीआर भेज दी गई थी और सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

मेट्रो फेज चार में कुल 108 किलोमीटर के छह कॉरिडोर बनाए जाने थे। अब तक तीन कॉरिडोर पर मंजूरी मिली है, जिस पर काम शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक इसके बचे हुए तीन कॉरिडोर नरेवा-रिठाला-बवाना (22.91 किलोमीटर), लाजपतनगर से साकेत (7.96 किलोमीटर) और इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक (12.58 किलोमीटर) को मंजूरी नहीं मिली है। लागत कम करने के लिए सबसे बड़े नरेला-बवाना कॉरिडोर पर मेट्रो लाइट चलाने का फैसला लिया गया है, जिससे इसकी लागत 30 फीसदी घटकर महज 2714 करोड़ रह गई है।

फिलहाल रुपये लगाने के मूड में नहीं :

दिल्ली सरकार के पास मेट्रो फेज चार के बचे हुए तीनों कॉरिडोर की फाइल कोविड के पहले से पड़ी है। तीन कॉरिडोर के अलावा दिल्ली में कीर्ति नगर से बामनौली विलेज तक 19 किलोमीटर का एक कॉरिडोर बनाने की योजना है। इस पर पहले लाइट मेट्रो चलाने की योजना थी, लेकिन लागत कम करने के लिए अब इस पर नियो मेट्रो चलाई जाएगी। इससे इसकी लागत अब 2673 करोड़ रुपये से घटकर 2000 करोड़ रह जाएगी। दिल्ली मेट्रो के साथ दिल्ली सरकार के राजस्व में कमी आई है, उसके बाद से सरकार फिलहाल ऐसी योजनाओं पर पैसा लगाने के मूड में नहीं है।

गिरा राजस्व दिल्ली सरकार की मानें तो बीते दो वर्ष से उनके राजस्व में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जब सरकार को 50 हजार करोड़ से अधिक राजस्व की उम्मीद थी, तब 41 फीसदी कम राजस्व मिला। लॉकडाउन से सरकार के राजस्व में कमी आई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक सरकार राजस्व लक्ष्य से पीछे चल रही है। उसमें 23 फीसदी तक की गिरावट आई है। यही वजह है कि सरकार फिलहाल जरूरी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

बनने पर फायदा फेज चार के तीन कॉरिडोर को मंजूरी मिलती है तो वहां रहने वालों को फायदा मिलेगा। इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का फायदा उस इलाके के लोगों को मिलेगा। वर्तमान में इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन है। वहां से नई दिल्ली में आने के लिए लोगों को पहले ब्लू लाइन पर कीर्ति नगर आना पड़ता है। इस कॉरिडोर के बनने से लोग सीधे जुड़ेंगे। इसी तरह नरेला-रिठाला-बवाना कॉरिडोर का फायदा इन इलाकों के अलावा डीडीए की ओर से यहां बसाए जा रहे सब सिटी के लोगों को होगा। यहां 2.50 लाख फ्लैट बनाने की योजना है। डीपीआर की मानें तो डीडीए इस कॉरिडोर के लिए 200 करोड़ रुपये निर्माण में देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

खुलासा: तालिबान की बढ़ती ताकत से बढ़ा हौसला, दक्षिण भारत के जंगलों में IS के आतंकी बना रहे खतरनाक योजना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। दक्षिण भारत के जंगलों में प्रशिक्षण शिविर, लांचिंग पैड स्थापित करने की कोशिश के साथ आईएस प्रेरित आतंकी मानव बम की संभावनाओं पर भी काम कर रहे थे। आईएस प्रेरित आतंकियों की गतिविधि को खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियों ने इन खतरनाक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप