पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय नरेन्द्र की मौत, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 05 अगस्त 2024। बिलासपुर में चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है, पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल पूरा मामला सरकंडा थाना के तहत चिंगराजपारा संतोषी चौक का है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी युवक ने नरेंद्र चंद्राकार नाम के युवक से विवाद करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई और फिर आरोपी युवक वहां से निकल गया। थोड़ी देर बाद फिर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मौके पर चाकू लेकर पहुंचा और गुस्से में नरेन्द्र के पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे मौके पर ही नरेंद्र घायल होकर गिर पड़ा, घटना के बाद सरकंडा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से नरेंद्र चंद्राकार को सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इधर सरकंडा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत उसके साथियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

Leave a Reply

Next Post

सावन उत्सव में अक्षरा, आम्रपाली, रितेश और अंकुश राजा जैसे कलाकार पटना में कल मचाएंगे धूम

शेयर करेसावन उत्सव “ऐसा वर दो महादेव” का भव्य आयोजन 6 अगस्त को पटना के बापू सभागार में छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 06 अगस्त 2024। इस साल सावन का महीना भक्तों के लिए और भी खास होने वाला है। 6 अगस्त को पटना के बापू सभागार में भव्य महादेव की महफिल […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान