रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा और एक्शन से भरपूर फ़िल्म “मूरा” 8 नवम्बर को होगी रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सच्ची घटनाओं से प्रेरित काले धन से भरी एक तिजोरी के इर्दगिर्द घूमती है यह थ्रिलिंग फ़िल्म

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 30 अक्टूबर 2024। दीवाली के अवसर पर जबरदस्त एक्शन से भरपूर रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा एक भव्य मलयालम फ़िल्म “मूरा” का धांसू ट्रेलर सोशल मीडिया पर आउट होते ही बवाल मचा रहा है। क्या स्टंट्स हैं, क्या अभिनय है, क्या रोमांच है और अभी तो केवल ट्रेलर है, पिक्चर 8 नवम्बर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फ़िल्म के ट्रेलर का दिलचस्प शुरुआती दृश्य ही दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा है, जिसमें चार युवा नायक नज़र आते हैं और पिक्चर में होने वाले धमाकेदार एक्शन की ओर इशारा किया गया है। इसका फिल्मांकन कमाल का है और बैकग्राउंड म्युज़िक हर एक सीन को एक अलग स्तर पर ले जाता है। ट्रेलर एक रहस्यपूर्ण माहौल क्रिएट करता है और दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ाता है। “कप्पेला” जैसी प्रशंसित फ़िल्म बनाने वाले मलयालम सिनेमा के बेहतरीन निर्देशक मोहम्मद मुस्तफा द्वारा निर्देशित मूरा एक ऐसा गैंगस्टर ड्रामा है, जो दर्शकों को अपनी सीट से उठने न देगा।

सूरज वेंजरामूडू, हृधू हारून, कानी कुसरुति और माला पार्वती सहित कई बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, थ्रिल और युवा शक्ति का एक अद्भुत संगम है। त्रिवेंद्रम में सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी कुछ युवाओं के बारे में है, जो काले धन से भरी एक तिजोरी को तोड़ने के मुश्किल मिशन में निकलते हैं। हिम्मत, संकल्प और विद्रोह से भरा उनका सफर हर कदम पर रोमांच और चुनौती लिए हुए होता है। इस यात्रा में गैंगस्टर और पुलिस की भी अहम भूमिका होती है। “मुरा” हृधू हारून की पहली मलयालम फ़िल्म है, जिन्हें कान्स विजेता फ़िल्म “ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट”, अमेज़न वेब सीरीज़ “क्रैश कोर्स”, हिंदी फ़िल्म “मुंबईकर” और तमिल फ़िल्म “ठग्स”के लिए जाना जाता है। उनका किरदार फ़िल्म में गहराई और रहस्य की एक और परत जोड़ता है। फिल्म में अनुभवी अभिनेता सूरज वेंजरामूडू हैं, जो “जन गण मन” और “ड्राइविंग लाइसेंस” जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। उनकी मौजूदगी फिल्म की युवा टीम में गंभीरता और मार्गदर्शन का एहसास दिलाती है।

प्रोड्यूसर रिया शिबू का कहना है कि मूरा 8 नवंबर, 2024 को दुनिया भर में रिलीज़ हो रही एक ऐसी फिल्म है जो एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव है। प्रतिभाशाली कलाकारों, इंगेजिंग कहानी और बेहतरीन निर्देशन के द्वारा “मूरा” दर्शकों को लुभाने और मलयालम सिनेमा में एक ऐतिहासिक फिल्म बनने के लिए तैयार है। हम जल्द ही इसे हिंदी में भी रिलीज़ करेंगे जिसकी तारीख की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।”

इस फ़िल्म में सूरज वेंजरामुदु, हृधु हारून, माला पार्वती, कानी कुसरुति, कन्नन नायर, जोबिन दास, अनुजिथ कन्नन, येदु कृष्णा, पी.एल. थेनप्पन, विघ्नेश्वर सुरेश, कृष हसन, सिबी जोसेफ, अल्फ्रेड जोस ने अभिनय किया है। निर्देशक मोहम्मद मुस्तफा, प्रोड्यूसर रिया शिबू, लेखक सुरेश बाबू, कार्यकारी निर्माता रॉनी जकारिया, डीओपी फाजिल नज़र, एडिटर चमन चक्को, संगीत और बीजीएम क्रिस्टी जॉबी, एक्शन पीसी स्टंट का है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा की पत्रकारों से चर्चा

शेयर करेदक्षिण चुनाव की हार देख भाजपा बौखला गयी है -रविन्द्र चौबे शोएब ने कहा फोटो मेरी फेक नहीं सुनील सोनी गले मिले, माथा चूमे थे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 30 अक्टूबर 2024। पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि चुनाव की शुरूआत हो चुका है। नामांकन […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क