ऋषभ पंत वनडे टीम से हो सकते हैं बाहर, डेल स्टेन ने बताया उनकी जगह ले सकते हैं विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2022। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। लखनऊ में जहां संजू सैमसन ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया था, वहीं रांची में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मेहमान टीम के गेंदबाजों की खूब पिटाई की थी। दिल्ली में भारतीय गेंदबाजों का कहर रहा जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका 99 रनों पर ही सिमट गई। टीम इंडिया के इस प्रदर्शन के बाद कयास लगाई जा रही है कि कौन सा खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में जगह बना सकता है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो वनडे टीम में ऋषभ पंत की जगह ले सकता है।

डेल स्टेन ने यहां रांची में 93 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले ईशान किशन का नाम लिया है। इस बयान के दौरान उन्होंने ईशान किशन के साथ आईपीएल के दौरान- हुए एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया है। स्टेन ने कहा कि उन्होंने किशन का निक नेम जस्टिन बीबर भी रखा था।

साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज ने कहा ‘100 प्रतिशत। मैं वास्तव में उसके साथ आईपीएल में कुछ समय पहले खेला था। वह एक बच्चे की तरह लग रहा था। हमने उसका नाम जस्टिन बीबर रखा क्योंकि वह रॉकस्टार की तरह था। मैंने उसे और बेहतर होते हुए देखा है। थोड़े समय के लिए और छोटा आदमी, वह एक अविश्वसनीय पंच पैक करता है। नॉर्टजे के खिलाफ यह छक्के छोटे नहीं थे। यह टाइमिंग और ताकत से खेले गए शॉट थे और सिर्फ यह पहचानने की क्षमता है कि गेंदबाज को कब मारना है … वह एक महान खिलाड़ी है…भारतीय टीम में ऋषभ पंत को चिंतित होना चाहिए कि कोई उनकी जगह लेने आ रहा है। बात किशन की रांची वनडे की पारी की करें तो, वह 28 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे थे। धवन के आउट होने के बाद किशन क्रीज पर पैर जमा ही रहे थे कि शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए। 48 रन पर टीम इंडिया के दूसरे विकेट के गिरने के बाद किशन ने श्रेयस अय्यर के साथ 161 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। किशन ने 84 गेंदों पर 4 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 93 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : ग्रामीण आदिवासियों की अचूक परम्परागत तीरंदाजी इस प्रतियोगिता से महरूम हो गई क्यों ?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान सरगुजा संभाग 12 अक्टूबर 2022। इसमे कोई दो राय नही है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को राज्य के नगरीय निकायों और पंचायतों में आयोजन करवा करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों , नौजवानो , महिलाओं और उम्रदराज खिलाडियों में उत्साह और उमंग भर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप