‘सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला’… आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुजफ्फरपुर 10 मार्च 2026। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक तरफा प्यार और वासना की आग में अंधे हुए पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। करजा थाना क्षेत्र में 27 फरवरी से लापता 7 वर्षीय मासूम ऋषिकेश की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने पड़ोसी सिकंदर चौधरी (45) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूल किया है कि बच्चे की मां द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने और बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने मासूम को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। 

बेइज्जती का बदला और खौफनाक साजिश 

दो बच्चों के पिता सिकंदर चौधरी ने पुलिसिया पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह लंबे समय से ऋषिकेश की मां पर बुरी नजर रखता था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। महिला द्वारा विरोध करने और पति को बताने की धमकी देने से तिलमिलाए सिकंदर ने उसे ‘बर्बाद’ करने की ठानी। 27 फरवरी की दोपहर, जब ऋषिकेश घर के बाहर खेल रहा था, आरोपी उसे मिठाई का लालच देकर सुनसान खेत में ले गया। 

उंगलियां काट कर गड्ढे में दबाया 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी बर्बरता का वर्णन करते हुए बताया कि वह बच्चे को सिर्फ मारना नहीं, बल्कि तड़पाना चाहता था। उसने धारदार हथियार से मासूम के हाथ और पैरों की उंगलियां काट दीं। आरोपी के अनुसार, उसने ऐसा इसलिए किया ताकि अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो जाए और वह भागकर किसी को नाम न बता सके। इसके बाद उसने बच्चे को दो फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। 

10 दिन बाद ऐसे खुला राज 

घटना के 10 दिन बाद, 8 मार्च की सुबह खेत में आवारा कुत्तों को मिट्टी खोदते देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। वहां से आ रही दुर्गंध के बाद जब जांच की गई, तो ऋषिकेश का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। माता-पिता ने कपड़ों के आधार पर अपने कलेजे के टुकड़े की पहचान की। मृत मासूम के पिता अशोक सिंह और मां सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने बताया कि आरोपी उसे अक्सर परेशान करता था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इस हद तक गिर जाएगा। 

पुलिस की कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल 

मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार के संदेह के आधार पर सिकंदर को हिरासत में लिया गया था, जिसने कड़ी पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पीडी ट्रायल (Speedy Trial) सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Leave a Reply

Next Post

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे

शेयर करे ‘निशानची’ से चमके ऐश्वर्य ठाकरे अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 मार्च 2026। फिल्मी दुनिया में किसी भी कलाकार के लिए पहला अवॉर्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उसके संघर्ष और सपनों की पहली बड़ी मंज़िल होता है। युवा अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे के लिए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप