पीएम मोदी के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, 100 एफआईआर दर्ज; दिल्ली पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 मार्च 2023। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने के मामले में कम से कम 100 प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के कई हिस्सों में दीवारों और खंभों पर ऐसे पोस्टर चिपके पाए गए थे जिन पर“मोदी हटाओ, देश बचाओ” लिखा था। अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम 2,000 पोस्टर हटाए गए और आईपी एस्टेट में एक वैन से उस समय इतनी ही संख्या में पोस्टर जब्त किए गए थे, जब वह डीडीयू मार्ग पर आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय से निकल रही थी। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया और मामले के सिलसिले में दो प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने पुष्टि की कि पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्टर चिपकाने के मामले में 100 प्राथमिकी दर्ज की हैं।  

वहीं, स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने  बताय़ा कि प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति अधिनियम की धाराओं के तहत ये एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दिपेंद्र पाठक के मुताबिक,  मंगलवार को पुलिस ने आईपी एस्टेट में एक वैन को जब्त की जिसमें इस तरह के पोस्टर भरे हुए थे। पूछताछ में पता चला कि यह पोस्टर आम आदमी पार्टी कार्यालय से लाए गए हैं और इन्हें डीडीयू रोड ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि उसे गाड़ी मालिक ने आम आदमी पार्टी कार्यालय में पोस्टर डिलीवर करने के लिए कहा था।  लिस अधिकारियों के मुताबिक इस तरह के करीब 50 हजार पोस्टर दिल्ली के अंदर लगाए जाने थे। 

Leave a Reply

Next Post

चैत्र नवरात्र 2023: कटघोरा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, 11 हज़ार दीपों से किया गया दीपयज्ञ, हुई आतिशबाजी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 22 मार्च 2023। चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 के आगमन की पूर्व संध्या को कटघोरा कस्बे में सर्व हिंदू समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। भगवा ध्वज और आकर्षक झांकियों के साथ बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। भजन कीर्तन करते […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग