जनगणना में सरना धर्म कॉलम नहीं होने पर भड़के आदिवासी संगठन, बोले- पहचान मिटाने की साजिश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 10 मई 2026। रांची में आगामी जनगणना में सरना धर्म कॉलम शामिल नहीं किए जाने को लेकर आदिवासी संगठनों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को करमटोली केंद्रीय धूमकुड़िया सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न आदिवासी संगठनों के नेताओं ने केंद्र सरकार पर आदिवासी पहचान को कमजोर करने का आरोप लगाया। आदिवासी जन परिषद के प्रेम शाही मुंडा, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और देवकुमार धान ने संयुक्त रूप से कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान है, जिसे जनगणना में अलग मान्यता मिलनी चाहिए।

‘सरना धर्म आदिवासी अस्तित्व का प्रतीक’
नेताओं ने कहा कि सरना धर्म केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि आदिवासी अस्तित्व, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। उनका कहना था कि जनगणना में अलग कॉलम नहीं देना आदिवासी समाज की पहचान को कमजोर करने जैसा है। 

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन
पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि सरना धर्म कोड की मांग को लेकर देशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मई को महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना में आदिवासियों को अलग कॉलम का विकल्प दिया गया था, लेकिन अब उसे हटाना आदिवासी समाज की पहचान पर सीधा हमला है।

‘आदिवासियों की अलग धार्मिक परंपरा’
आदिवासी जन परिषद के प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज न हिंदू है, न मुस्लिम, न सिख और न ईसाई, बल्कि उनकी अपनी विशिष्ट धार्मिक परंपरा और मान्यताएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आदिवासियों को हिंदू बताकर उनकी मूल पहचान समाप्त करने की कोशिश कर रही है। साथ ही कहा कि आदिवासी इस देश के मूल निवासी हैं और उन्हें अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी जनगणना में सरना धर्म कॉलम शामिल नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

फतेहपुर अपहरण कांड में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र गिरफ्तार, युवती और 3 माह की बच्ची सुरक्षित बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शिवपुरी 10 मई 2026। सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में हुए युवती और उसकी तीन माह की बच्ची के सनसनीखेज अपहरण मामले में पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया ने वीडियो जारी कर जानकारी दी कि मुख्य […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान