कपड़े उतरवाए, उल्टा लटकाया…अनाथालय में 21 लड़कियों को दी डरा देने वाली यातनाएं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 20 जनवरी 2024। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शर्मसार कर देने वाली घचना देखने को मिली। यहां के एक अनाथालय में करीब 21  लड़कियों ने स्टाफ मेंबर्स पर गंभीर आरोप लगाए जिसे सुन पुलिस के भी होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार, इंदौर के अनाथालय की 21 लड़कियों ने स्टाफ पर आरोप लगाया है कि उन्हें यातनाएं दी गईं. उनके कपड़े उतारवाकर लोहे के चिमटे से दागा गया. जबरन लाल मिर्च जलाकर धुएं में रखा गया और रेलिंग से उल्टा लटका दिया गया। इंदौर में प्रशासन द्वारा सील किए गए एक तथाकथित अनाथालय में सजा के नाम पर बच्चों से क्रूर बर्ताव के आरोप में पांच महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उधर, बच्चों का परिसर चलाने वाली एक गैर सरकारी संस्था ने इसे अनाथालय के बजाय छात्रावास बताया है और प्रशासन की कार्रवाई को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने विजय नगर क्षेत्र में वात्सल्यपुरम नाम के कथित अनाथाश्रम को अवैध संचालन के आरोप में 12 जनवरी को सील कर दिया था और इसमें रह रहीं 21 लड़कियों को राजकीय बाल संरक्षण आश्रम और एक अन्य संस्था में भेज दिया था। इन लड़कियों की उम्र चार से 14 साल के बीच है।

बच्ची की पिटाई के बाद कई घंटों तक बाथरूम में बंद रखा 
 अधिकारी के मुताबिक कथित अनाथालय में रहने वाली लड़कियों ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को बताया कि इस परिसर में सजा के नाम पर बच्चों से क्रूर बर्ताव किया जाता था। उन्होंने 17 जनवरी की रात दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा कि चार साल की एक बच्ची ने जब अपने कपड़े गंदे कर दिए थे,तो उसे पिटाई के बाद कई घंटों तक बाथरूम में बंद रखा गया और दो दिन तक खाना भी नहीं दिया गया। प्राथमिकी में यह आरोप भी लगाया गया है कि कथित अनाथालय में बच्चों को उल्टा लटका दिया जाता था और नीचे गर्म तवे पर लाल मिर्च रखकर धूनी जलाई जाती थी। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में दो बच्चों को एक नाबालिग लड़की के हाथों गर्म चिमटे से जबरन दगवाए जाने और एक लड़की को अन्य बच्चों के सामने निर्वस्त्र किए जाने के बाद भट्टी के पास ले जाकर जलाने की धमकी दिए जाने के भी आरोप हैं। 

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की देखभाल की जाती है
उधर, “वात्सल्यपुरम” परिसर चलाने वाली संस्था “वात्सल्यपुरम जैन वेलफेयर सोसायटी” ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। संस्था के वकील विभोर खंडेलवाल ने  कहा,‘‘वात्सलयपुरम कोई अनाथालय नहीं, बल्कि एक छात्रावास है जहां महज पांच रुपये की वार्षिक फीस में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की देखभाल की जाती है।” खंडेलवाल ने दावा किया कि प्रशासन ने ‘‘अनधिकृत तौर पर” वात्सल्यपुरम को सील किया और इसमें रह रहे बच्चों को अन्य संस्थााअें में भेजे जाते वक्त तय कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।  उन्होंने बताया कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में गुहार की गई है कि इस परिसर के बच्चों को छात्रावास प्रशासन या उनके माता-पिता को सौंपा जाए। खंडेलवाल ने संस्था के लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आरोपों को खारिज भी किया। विजय नगर पुलिस थाने की उप निरीक्षक कीर्ति तोमर ने बताया,‘‘भारतीय दंड विधान और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत दर्ज प्राथमिकी में अनाथालय से जुड़ी पांच महिलाओं के नाम हैं।

 इन आरोपों की जांच अभी शुरुआती स्तर पर है।” उप निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इंदौर की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने कहा,‘‘अनाथालय से बचाए गए बच्चे राजस्थान और गुजरात के रहने वाले हैं। हमने इन राज्यों की संबद्ध बाल कल्याण समितियों को पत्र लिखकर कहा है कि वे इन बच्चों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि का पता लगाकर हमें रिपोर्ट सौंपें ताकि इनका पुनर्वास किया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

बलम नेंड्रा के जंगल में मुठभेड़, दो महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 20 जनवरी 2024। बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेंड्रा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो महिला समेत एक पुरुष नक्सली को मार गिराया हैं। वहीं जवानों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक व अन्य सामान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की