आईईडी ब्लास्ट में एडिशनल एसपी हुए थे बलिदान, घटना का मास्टरमाइंड ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 17 नवंबर 2025। सुकमा जिले के भेज्जी–चिंतागुफा के बीच स्थित तुमालपाड़ जंगल में रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है। मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं, जिनमें वह कुख्यात जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा भी शामिल है, जिसे कोंटा के पास हुए आईईडी ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव की शहादत का मास्टरमाइंड माना जाता था। देवा पर कई निर्दोष ग्रामीणों की हत्या और बड़े हमलों की साजिशों का भी रिकॉर्ड था। पुलिस ने उस पर पाँच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। डीआरजी को इलाके में माओवादियों के सक्रिय होने की पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घने जंगल और कठिन पहाड़ी इलाके में चली रुक-रुककर फायरिंग में दो महिला माओवादी —पोड़ियम गंगी, सीएनएम कमांडर, और सोड़ी गंगी, किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य  भी ढेर हुई। दोनों पर पाँच-पाँच लाख रुपये का इनाम था और दोनों कई नक्सली वारदातों में शामिल रही हैं।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने .303 रायफल, बीजीएल लॉन्चर और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण के अनुसार, मारे गए उग्रवादी एक बड़े हमले की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर इसे विफल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि माड़वी देवा की मौत से कोंटा–किष्टाराम बेल्ट में माओवादियों की मिलिट्री गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।

बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि वर्ष 2025 में अब तक 233 माओवादी ढेर किए जा चुके हैं और संगठन अंतिम दौर में पहुंच चुका है। उन्होंने साफ कहा कि अब हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटना ही माओवादी कैडरों का एकमात्र विकल्प है। घटना के बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ  की टीमें पूरे इलाके में सर्चिंग कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को किया बर्बाद, वन विभाग ने जंगल में खदेड़ा, दहशत में ग्रामीण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 17 नवंबर 2025। कोरबा वन मंडल कोरबा में घूम रहे 51 हाथी अब 4 झुंड बंट गए हैं। हाथियों ने बांधापाली के किसान की झोपड़ी को उजाड़ दिया। शाम होते ही हाथी चिंघाड़ने लगते हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। हाथियों ने 20 एकड़ से […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान