“कांगुवा” में नज़र आएगा हॉलीवुड लेवल का एक्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 07 मई 2024। स्टूडियो ग्रीन और सूर्या शिवकुमार द्वारा जब से एपिक फिल्म “कांगुवा” के शानदार टीज़र को रिलीज़ किया गया है, तब से इसने सनसनी मचा दी है। अपनी एक्सपर्टाइज, क्रिएटिव सोच, ओरिजनल कंटेंट, थ्रिलिंग बैकग्राउंड स्कोर और एग्जीक्यूशन के साथ, इस आउटस्टैंडिंग टीज़र में वह सब कुछ है जो इसे हॉलीवुड प्रोडक्शन के बराबर बनाता है। टीजर ने सबको हैरान कर दिया है और उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।  दिलचस्प बात यह है कि “कांगुवा” दर्शकों के लिए एक अलग तरह का अनुभव होने वाला है। ऐसा जिसे किसी ने पहले कभी नहीं देखा है और सच कहें तो मेकर्स फिल्म को जबरदस्त बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं, ताकि यह दर्शकों के बीच सफल साबित हो सके। एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री के सोर्स के मुताबिक, ” “कांगुवा” एक बड़ी फिल्म होने वाली है, इसलिए मेकर्स ने बिना किसी समझौते के हॉलीवुड के एक्सपर्ट्स को एक्शन और सिनेमेटोग्राफी जैसे तकनीकी विभागों के लिए बुलवाया है। यह चीज सुनिश्चित करती है कि फिल्म में अगले लेवल का एक्शन होने वाला है। ‘कांगुवा’ इस साल की सबसे एंबिशियस फिल्म है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक सिनेमेटिक मास्टरपीस लाने के लिए किसी तरह की कसर नही छोड़ी है। ऐसा इसलिए ताकि यह दर्शकों के बीच एक यादगार फिल्म बन जाए। कांगुवा की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और ‘रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद’ का म्यूजिकल स्कोर है।

इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में बड़े पैमाने पर फिल्म रिलीज करने के लिए टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है।

Leave a Reply

Next Post

योगी बोले- औरंगजेब की औलादों से कहो नायकों का अपमान स्वीकार नहीं, अखिलेश ने भाजपा को घेरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शाहजहांपुर/कन्नौज 07 मई 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अपमान के मुद्दे पर सपा पर सीधा हमला बोला। खुदागंज में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि अकबर और औरंगजेब की औलादों को बताया जाना चाहिए कि यह नया भारत राष्ट्रनायकों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप