‘जरूरत पड़ी तो कल्पना सोरेन बन सकती हैं झारखंड की सीएम’, हेमंत सोरेन की बहन का बड़ा बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 07 जनवरी 2024। झारखंड सीएम हेमंत सोरेने ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। बीते दिनों सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि सीएम हेमंत सोरेन भी सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन राज्य की नई सीएम बन  सकती हैं। अब सीएम हेमंत सोरेन की बहन के बयान ने भी इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। 

क्यो बोलीं सीएम हेमंत सोरेन की बहन
दरअसल हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन से जब कल्पना सोरेन के सीएम बनने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘अगर जरूरत पड़ी तो वह सीएम बन सकती हैं। हमारी पार्टी में अन्य लोग भी हैं लेकिन इसका फैसला पार्टी के विधायक दल की बैठक में होगा। अभी पुष्टि तो नहीं कर सकती, लेकिन जरूरत पड़ी तो वह सीएम बन सकती हैं।’ अंजली सोरेन ने हेमंत सोरेन को ईडी के समन मिलने पर कहा कि ‘एक तरफ हमें ऊपर उठाया जा रहा है और दूसरी तरफ हमारा उत्पीड़न किया जा रहा है। हेमंत सोरेन सरकार एक आदिवासी सरकार है। मैं कह सकती हूं कि आदिवासी होने की वजह से हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार को डर है कि अगर हेमंत सोरेन की सरकार काम करती रहेगी तो उन्हें आदिवासियों के वोट नहीं मिलेंगे। यही वजह है कि वह यह सब कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया वॉरियर्स में भरा जोश, 8 जनवरी को होंगी ये बैठकें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 07 जनवरी 2024। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ