पूर्व गृह मंत्री ने खोला मोर्चा: कलेक्टर को हटाने के लिए सीएम को लिखा था पत्र, अब धरने पर बैठने की चेतावनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 28 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत हटाने की मांग की है। इस मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा था। अब, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वह 4 अक्टूबर को रायपुर में धरने पर बैठेंगे। ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को “हिटलरशाही” तरीके से प्रशासन चलाने और भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें 3 दिन के भीतर हटाने की मांग की थी। वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि, “हमने जब  मुख्यमंत्री  को सूचना दिया, उस समय (तीन दिन में) बैठ जाना था, लेकिन नवरात्री में व्यस्त होने के कारण मैं 4 तारीख को रायपुर में बैठेंगे।

कंवर ने 400 महिला स्वसहायता समूहों और फर्जी मुआवजे के मामलों में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कलेक्टर का व्यवहार सही नहीं है और वह कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके जैसे कार्यकर्ता का काम नहीं होगा और कलेक्टर “बदतमीजी करेगा या गलत व्यवहार करेगा”, तो ऐसे कलेक्टर को रखना उचित नहीं है।

रायपुर में होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
कंवर ने साफ किया है कि वह 4 अक्टूबर को रायपुर में धरने पर बैठेंगे। जब उनसे पूछा गया कि वह कब तक धरने पर रहेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह अभी निश्चित नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री  जल्द ही कलेक्टर का ट्रांसफर कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ कितने लोग बैठेंगे, यह पब्लिक के ऊपर है। ननकीराम कंवर की इस चेतावनी ने छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है, क्योंकि उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ननकीराम को मिला प्रतीक पांडे का साथ  
तखतपुर के जनप्रतिनिधि प्रतीक पांडे, जो की कार्य समूह बाल, किशोर एवं युवा छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे और कई पदों पर दायित्व निर्वहन कर चुके  जनप्रतिनिधि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के समर्थन में आए। आगे कहा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ रायपुर में 4 तारीख को उनके साथ धरने पर बैठेंगे।

Leave a Reply

Next Post

नगरीय निकायों में खुलेंगे आदर्श सुविधा केंद्र, 50 करोड़ रु मंजूर; फर्स्ट फेज में यहां से शुरू होंगे कार्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 सितंबर 2025। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आदर्श सुविधा केंद्र खोलने के लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। फर्स्ट फेज में सभी 14 नगर निगमों और सभी 55 नगर पालिकाओं में ये केंद्र शुरू किए जाएंगे। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी