नुक्कड़ में ‘खोपड़ी’ का रोल निभाने वाले समीर खाखर का निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 15 मार्च 2023। दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक ‘नुक्कड़’ में खोपड़ी का किरदार अदा करके घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता समीर खख्खर का निधन हो गया है। समीर खख्खर सांस की तकलीफ व अन्य मेडिकल समस्याओं से पीड़ित थे। कल दोपहर में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद समीर को बोरीवली में एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी से जंग हार गए।

90 के दशक के मशहूर एक्टर
समीर खख्खर 90 के दशक की फिल्मों में जाना पहचाना नाम बन गए थे। मगर, एक वक्त बाद उन्होंने अभिनय दुनिया को अलविदा कह दिया था। इतना ही नहीं, वर्ष 1996 में ही उन्होंने देश छोड़ दिया और अमेरिका जाकर रहने लगे। हालांकि, समीर ने अमेरिका में जाकर अभिनय नहीं किया, बल्कि जावा कोडर के रूप में नौकरी कर ली थी।

नौकरी पर पड़ी मंदी की मार
अमेरिका में नौकरी करते हुए समीर खुश थे, लेकिन वहां मंदी आने के बाद वर्ष 2008 में उनकी नौकरी छूट गई। एक बार अमर उजाला से बातचीत में समीर ने बताया था कि वह अमेरिका में रहकर खुश थे और वहां उन्हें कोई एक अभिनेता के रूप में नहीं जानता था। यही कारण रहा कि उन्हें अभिनय छोड़कर दूसरे क्षेत्रों में हाथ आजमाना पड़ा। बातचीत के दौरान समीर ने कहा था कि जब वह देश में भी थे तब भी उन्हें काम के लिए बहुत ज्यादा ऑफर नहीं मिलते थे और जो मिलते थे वह धारावाहिक ‘नुक्कड़’ में निभाए किरदार खोपड़ी के जैसे ही थे।

वेब सीरीज में भी आए नजर
बता दें कि समीर ने अभिनय में अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक ‘नुक्कड़’ से ही की थी। उसके बाद उन्हें दूरदर्शन के ही धारावाहिक ‘सर्कस’ में चिंतामणि की भूमिका निभाते हुए देखा गया। डीडी मेट्रो के धारावाहिक ‘श्रीमान श्रीमती’ में भी समीर ने फिल्म निर्देशक टोटो की भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने धारावाहिक ‘संजीवनी’ में भी गुड्डू माथुर का रोल अदा किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘हंसी तो फंसी’, ‘जय हो’, ‘पटेल की पंजाबी शादी’ जैसी फिल्मों में काम किया। समीर खख्खर जी5 की वेब सीरीज सनफ्लॉवर में भी नजर आए थे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग, गावस्कर बोले- टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिले मौका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 मार्च 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम की है। वहीं, श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज