होने वाले बच्चें के लिए तैयार करवा रहीं करीना अपने सपनों का घर, शेयर की ये खास तस्वीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान फरवरी में दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। पटौदी और कपूर परिवार नन्हें मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में अब करीना कपूर खान अपने सपनों का घर डिजाइन करने में बिजी हैं। मां बनने से पहले करीना कपूर एक नया स्पेस तैयार करा रही हैं जहां वो अपने नन्हे मेहमान के लिए नर्सरी सजा रही हैं। 

करीना कपूर खान ने अपने इस नए घर की एक झलक इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमारे पसंदीदा डिजाइनर के साथ…। ड्रीम होम।’ इस तस्वीर में बेबो को इंटीरियर डिजाइनर के साथ देखा जा सकता है। करीना उनको होम डेकोरेशन से जुड़े कुछ निर्देश देते हुए दिखाई दे रही हैं कि वह कैसे अपने घर को चाहती हैं।

हाल ही में करीना ने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ कुछ फोटोज शेयर की थी जिसमे उनके आलीशान बैडरुम का नजारा देखने को मिला था। इस फोटो में तीने बेहद प्यारे लग रहे थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “साल के आखिरी क्षणों को आराम करते हुए बिता रही हूं और साथ ही मैं इन लड़कों को साल 2020 के परफेक्ट तस्वीर खींचने के लिए फोर्स भी कर रही हूं।

 मेरी जिंदगी के इन दो कीमती इंसानों के बिना यह साल मेरे लिए संभव नहीं हो पाता। दोस्तों, हम एक नई शुरूआत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। सुरक्षित रहिए। हमारी ओर से आपको प्यार और उम्मीद। हम आप सभी से प्यार करते हैं। नया साल मुबारक हो।”

बता दें करीना ने अपना नया साल मुंबई में ही सेलिब्रेट किया है। कोरोना वायरस के चलते एक्ट्रेस इस साल स्विट्जरलैंड के मशहूर डेस्टिनेशन स्टाड घूमने नहीं पहुंची। करीना के वर्क फ्रंट कि बात करें तो, एक्ट्रेस करीना कपूर खान, आमिर खान के साथ लाला सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार : सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने ली मंत्री पद की शपथ

शेयर करेतुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने ली मंत्री पद की शपथ चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल 3 जनवरी 2021। आखिरकार राज्य कैबिनेट का विस्तार हो गया है। शिवराज की टीम में दो मंत्री शामिल किए गए। राजभवन में राज्यपाल […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड