बाइक चोरी होने के बाद आ रहा ट्रैफिक नियम तोड़ने का चालान, सीएम साय ने दिए राहत दिलाने के निर्देश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में लोग की भीड़ लग रही है। जनता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यह मामला बाइक चोरी से संबंधित है। दरअसल, बाइक मालिक का बाइक चोरी हो गया है, लेकिन ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान मालिक के पास आ रहा है। सीएम साय ने समस्या को सुनते ही प्रार्थी को राहत दिलाने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में गुरुवार को बाइक चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। बाइक मालिक के पास ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान आ रहा है। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी निवासी भूपेंद्र साहू मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी व्यथा बताए। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बाइक चोरी हो गई। 

अब दिक्कत यह है कि जिसने बाइक चुराई, वो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है और दो बार उनके पास दो हजार रुपए का चालान आ गया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बाइक मालिक की बाइक दिलाने के संबंध में भी कार्रवाई करें और उन पर जो चालान आया है उसे मुक्त करने के संबंध में कार्रवाई करें। 

Leave a Reply

Next Post

"झारखंड के विकास की स्टेयरिंग अब उनके हाथ में हैं", शपथ लेने के बाद बोले हेमंत सोरेन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 05 जुलाई 2024। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि 2019 से वर्तमान महागठबंधन सरकार ने यहां के लोगों के हित के अनुसार सभी काम किए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक उतार-चढ़ाव के दौरान चंपई सोरेन ने उन पहलों को आगे […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज