तेलंगाना में मारे गए सात में से छह नक्सली बीजापुर से, IG ने दी चेतावनी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 03 दिसंबर 2024। बीजापुर और तेलंगाना के सीमा से लगे गांव में बीते दिन हुए नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलियों में छह नक्सली बीजापुर के बताए जा रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर बस्तर रेंज आईजी ने बाकी बचे नक्सलियों को सरेंडर करने की बात कही है। नहीं तो आने वाले दिनों में बड़ा आपरेशन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीजापुर और तेलंगाना सीमा में हुए मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलियों में छह नक्सली बीजापुर जिले के रहने वाले हैं और ये नक्सली तेलंगाना कमेटी में रह कर काम करने की बात बताई जा रही थी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ एंटी नक्सल ऑपरेशन में ज्वॉइंट स्टेट कार्डिनेशन के बीच बने तालमेल से ही वहां के बड़े केडर्स मारे गए हैं और लगातार बस्तर सुरक्षा बलों के दबाव के चलते ही नक्सलियों की टीम बिखर रही हैं और बॉर्डर इलाकों में अपना ठिकाना बनाये हुए है।

जिसके बाद वे उस इलाके में मौजूदगी के बाद ग्रेहाउंड के जवानों ने ऑपरेशन किया। जिसमें सात नक्सलियों को ढेर करने में सफकता मिली, साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उड़ीसा सरकार के जवानों का लगातार दबाव बना है और नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए योजना बनाई गई है। बस्तर आईजी ने बचे नक्सलियों को अंतिम चेतावनी दी है और कहा कि नक्सलियों के सामने सरेंडर का ही एकमात्र रास्ता बना है। अन्यथा आने वाले दिनों में ऑपरेशन को और बड़ा किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

सीएम के नाम पर 11 दिन बाद भी मुहर नहीं लगने पर विपक्ष ने ली चुटकी, कहा- चूहे बिल्ली का खेल चल रहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली। हालांकि परिणाम सामने आने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी अब तक राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा यह तय नहीं हो पाया है। चर्चा है कि राज्य में नई सरकार का गठन […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास