नक्सली पुन: बिछाएंगे बारुदी सुरंग का जाल फिर बहेगी खून की नदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

नक्सलियों ने किया चुनाव का बहिष्कार और ‘दण्डकारण्य राज्य’ की घोषणा

भागवत जायसवाल, बिलासपुर (म.प्र.)

‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने 16 से 22 नवंबर 1998 के अंक में ‘नक्सली पुन: बिछाएंगे बारुदी सुरंग का जाल, फिर बहेगी खून की नदी’, नक्सलियों ने किया चुनाव का बहिष्कार और ‘दण्डकारण्य राज्य’ की घोषणा के शीर्षक से खुलासा किया था । मध्यप्रदेश की सबसे विशाल आदिवासी क्षेत्र एवं वनों का दीप कहे जाने वाला बस्तर आज खून से लथपथ हो गया है नक्सली आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार एवं उड़ीसा की सीमा से लगे हुए म.प्र. के पिछड़े आदिवासी इलाकों में बड़े पैमाने पर संगठित होने लगे हैं और पृथक ‘दण्डकारण्य राज्य’ की घोषणा के साथ  25 नवंबर 1998 की मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करते हुए अपने संगठन को अपने साथ जोडऩे के लिए स्कूल कॉलेज में जाकर संगठन तैयार करना शुरू कर दिये थे और वे अपने साथ जोडऩे के लिए विकास कार्य की योजना भी बना रहे थे। इसे गति देने के लिए बस्तर जिला के सुदूर गांव झाबुमूड़ा के सीतापुर पहाड़ी में जहां सूरज की रोशनी भी नहीं पहुंच पाती वहां पिछले 15 दिनों से हजारों नक्सलियों को प्रशिक्षण राजसी ठाटबाट के तहत दिया जा रहा था। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाना व चुनाव का बहिष्कार कर मतदाता को मताधिकार से वंचित रखना तथा ‘दण्डकारण्य राज्य’ की स्थापना को आगे बढ़ाने के लिए यह बैठक किया गया था। इस बैठक की भनक 15-20 दिनों के बाद कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक पवनदेव को हुई तब पुलिस बल के साथ उक्त स्थानों के लिए रवाना हुए। पहाड़ी इलाका होने के कारण पुलिस को वहां पहुंचने में चार दिन लग गए। जिसकी भनक नक्सलियों को लगी और वे वहां से भाग निकले इस बीच पुलिस एवं नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। अब तक नक्सलियों ने बारुदी सुरंग से 90 पुलिसकर्मी की हत्या की है 25 पुलिस कर्मी मुठभेड़ में शहीद हुए थे तथा 50 नक्सली मारे गए थे। लगभग 75 नक्सली गिरफ्तार हुए थे। इन घटनाओं ने समस्या की  विकरालता को उजागर कर दिया था। किन्तु इस समस्या को बढ़ाने का दोष केवल मध्यप्रदेश सरकार के सिर पर अकेले नहीं मढ़ा जा सकता। अपितु आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार राज्य सरकारें एवं केन्द्र सरकार इसके लिए बड़ी सीमा तक दोषी है। हाल ही में जगदलपुर में एक प्रेसवार्ता मे चुनाव आयुक्त जी.वी.जी.कृष्णमूर्ति ने स्वीकार किया कि हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों के प्रभावित क्षेत्र में हिंसा से इंकार नहीं किया जा सकता। ‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने जो संकेत दिया था आखिर वही हुआ। नक्सली क्षेत्र के विधानसभाओं में चुनाव कराके लौट रहे अधिकारी – कर्मचारी एवं  केन्द्रीय व राज्य सुरक्षाबल के जवानों को घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अलग-अलग जगह बारुदी सुरंग बिछाकर तथा हमला करके 50 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिए। इसके अलावा बीजापुर (तमगांव) में पुलिस जवानों की दो जीपों को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया, जिसमें एसडीओपी सहित 19 जवान शहीद हो गए थे ।

Leave a Reply

Next Post

अरबों रूपये के चांवल घोटाले की जांच कड़ाई से शुरू : व्यापारियों में भारी हडक़ंप’

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर में प्रकाशित समाचार को मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गंभीरता से लिया और पूरे छत्तीसगढ़ में जांच शुरू करवायी भागवत जायसवाल, बिलासपुर (म.प्र.) ‘छत्तीसगढ़ रिपोर्टर’ ने 11 से 17 जनवरी 1999 के अंक में ‘‘अरबों रुपए के चांवल घोटाले की जांच कड़ाई से शुरू: व्यापारियों में भारी हड़कंप’, के शीर्षक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी