अनंतनाग: नमाज के बाद मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी, सुरक्षाबलों को बनाया निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

श्रीनगर 03 मई 2022। दक्षिण कश्मीर में ईद के मौके पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। जिला अनंतनाग में सुबह की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी हुई है। बताया जा रहा है कि लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके। मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते इतनी बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए नहीं पहुंचे थे। लेकिन इस बार कोरोना के मामले कम हैं और लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी।

सोमवार को चांद का दीदार होने पर मंगलवार को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रदेश सहित देशभर में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और नमाज के दौरान अल्लाह की इबादत कर मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं, जम्मू व कश्मीर संभाग की विभिन्न मस्जिदों और इबादतगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इबादत को उठे हजारों हाथों ने अमन और तरक्की की दुआएं मांगीं। जम्मू शहर के रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह में सहित अन्य मस्जिदों में ईद की मुख्य नमाज सुबह अदा की गई। मस्जिदों और इबादतगाहों में सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू हो गए। दोनों संभागों में ईद को लेकर मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 

जम्मू कश्मीर चुनाव पर गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर में चुनाव होते हैं और सत्ता लोगों के हाथों में दी जाती है, तो उन्हें विश्वास है कि सब ठीक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ये काफी राहत की बात है कि देश अब कोरोना वायरस से उबर रहा है। उन्होंने इस मौके पर लोगों के बीच नफरत दूर होने की दुआ भी मांगी।  

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: बालोद जिले के गांव में दो गुटों के बीच झड़प, छह लोग घायल, एक गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बालोद 03 मई 2022। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक सुदूर गांव में सोमवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। इन गुटों में से एक दक्षिणपंथी संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही