मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हजारीबाग/कोडरमाः झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा। यादव ने हजारीबाग और कोडरमा के बरही में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। भाजपा ने हजारीबाग में मनीष जायसवाल और कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को चुनाव मैदान में उतारा है। यादव ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘दूसरा कार्यकाल अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए था। इस बार हमें मथुरा में भगवान कृष्ण के लिए वोट देना चाहिए।

राज्य के मंत्री की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपने चोरी की है, तो आपको जेल जाना होगा।” आलम को धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। 

Leave a Reply

Next Post

कान्स लुक्स से ज्यादा ऐश्वर्या के संस्कारों की हो रही तारीफ, लोग बोले- अराध्या जैसी बेटी सबको मिले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 मई 2024। बॉलीवुड स्टार्स की तरह उनके बच्चों पर भी हमेशा कैमरे की नजर होती है। वह क्या करते हैं, कैसे बोलते हैं, उनका व्यवहार कैसा है हर छोटी से छोटी चीज पर नजर रखी जाती है। एक वक्त था जब लोग  एक्ट्रेस ऐश्वर्या […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही