आईपीओ की दुनिया में ऑगमोंट का विस्फोटक प्रवेश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 19 अगस्त 2026। ऑगमोंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) निवेशकों के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को खुलेगा और मंगलवार, 25 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 750-788 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 20 अगस्त को खुलेगी।

करीब 825 करोड़ रुपये के इस इश्यू में 620 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 205 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। ओएफएस में नमिता केतन कोठारी, विवेक पृथ्वीराज कोठारी और डिंपल मुकेश कोठारी शेयर बेचेंगे। कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं।

निवेशक न्यूनतम 19 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 19 के गुणकों में आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी का आईपीओ बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है। इश्यू में क्यूआईबी, म्यूचुअल फंड और अन्य संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित आवंटन व्यवस्था के साथ एंकर निवेशकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई के रिडेवलपमेंट को नई दिशा देगा बी-राइट का विज़न 2033

शेयर करेमुंबई के लिए बी-राइट का बड़ा प्लान! छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अनिल बेदाग मुंबई, 19 अगस्त 2026। मुंबई के रियल एस्टेट सेक्टर में रिडेवलपमेंट को नई दिशा देने की तैयारी के साथ बी-राइट रियल एस्टेट ग्रुप ने अपना विज़न 2033 पेश किया है। ग्रुप ने 2033 तक मुंबई में करीब 4.7 […]

You May Like

व्यापार मेले में छाई हिमाचल की पहाड़ी शॉल....|....सीएम योगी बोले- 2027 में सिर्फ हैट्रिक नहीं लगेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा....|....छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान: 2029 में सार्वजनिक जीवन से लेंगे संन्यास....|....बालको प्लांट से 49 किलो कॉपर केबल चोरी....|....जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद....|....भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिया गया 20% अतिरिक्त अंक देने का निर्णय....|....कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी की जांच के लिए एसआईटी बनी....|....ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला....|....भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी....|....40 से कम उम्र वालों में भी बढ़ रहा है सीओपीडी का खतरा