मुंबई के रिडेवलपमेंट को नई दिशा देगा बी-राइट का विज़न 2033

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अनिल बेदाग

मुंबई, 19 अगस्त 2026। मुंबई के रियल एस्टेट सेक्टर में रिडेवलपमेंट को नई दिशा देने की तैयारी के साथ बी-राइट रियल एस्टेट ग्रुप ने अपना विज़न 2033 पेश किया है। ग्रुप ने 2033 तक मुंबई में करीब 4.7 लाख वर्ग फुट रियल एस्टेट विकसित करने का रोडमैप साझा किया है। कंपनी का भविष्य का विस्तार मुंबई-केंद्रित रहेगा, जिसमें रिडेवलपमेंट और SRA परियोजनाएं विकास का प्रमुख आधार होंगी।

2007 में स्थापित बी-राइट ने वित्तीय अनुशासन, बेहतर गवर्नेंस, पारदर्शिता, टेक्नोलॉजी और समुदाय-केंद्रित विकास को अपने विज़न की अहम प्राथमिकताएं बनाया है। ग्रुप के संस्थापक, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय नथालाल शाह ने कहा, “रिडेवलपमेंट केवल पुरानी इमारतों को नए निर्माण से बदलना नहीं है, बल्कि सुरक्षित घर, मजबूत समुदाय और बेहतर पड़ोस तैयार करना है।” वहीं, उनके पुत्र रुद्र शाह की बिजनेस में बढ़ती भूमिका भी सामने आई है। वे मुख्य रूप से प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन और टेक्नोलॉजी पर ध्यान दे रहे हैं।

ग्रुप के आगामी प्रोजेक्ट्स में ग्रैंड्योर (मुलुंड वेस्ट), शिवाजी नगर (बोरीवली वेस्ट), स्काई 54 (मलाड ईस्ट), अल्ट्रा सिटी (गोरेगांव वेस्ट) और गोदावरी (चेंबूर) शामिल हैं। इनमें स्काई 54 करीब 6.5 लाख वर्ग फुट की प्रमुख एसआरए परियोजना है। विज़न 2033 के जरिए बी-राइट ने मुंबई में दीर्घकालिक और समुदाय-केंद्रित शहरी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार में जारी है बैंक लूट, एनपीए के नाम पर पूंजीपतियों के लाखों करोड़ राइट ऑफ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 19 अगस्त 2026। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा पब्लिक सेक्टर बैंकों के एनपीए न्यूनतम होने के दावे पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जिन कॉर्पाेरेट परस्त नीतियों के लिए मोदी सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी […]

You May Like

गाय-बछड़ों को ठूंसकर ले जा रहे थे, 2 गिरफ्तार....|....कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें....|....मराठी नहीं जानने वाले महाराष्ट्र में ऑटो–टैक्सी नहीं चला पाएंगे....|....सुप्रीम कोर्ट में सरकार बोली-NEET का सिस्टम फूलप्रूफ, तोड़ना मुश्किल....|....फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट....|....एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल....|....भारत 600वें टेस्ट में जीता, श्रीलंका 165 रन से हारा....|....अपर कलेक्टर पर मारपीट और धमकी देने के आरोप....|....बिना मैच खेले ही प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग....|....स्वास्थ्य मंत्री से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय