पहलगाम में आतंकी हमले पर पूर्व सैनिकों में उबाल, भारत सरकार से की पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 25 अप्रैल 2025। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भूतपूर्व सैनिकों में काफी आक्रोश है। धनबाद के भूतपूर्व सैनिकों ने आतंकवादियों के इस कायराना हमले पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग भारत सरकार से की है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमले में मारे गए लोगों को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिवार को दुख को झेलने की शक्ति प्रदान करें।

“पाकिस्तान जैसे कौम का कोई भरोसा नहीं”
कुमार सिंह ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन ने जिस तरह से यह कायरना हरकत किया है। ऐसी कायराना हरकत जिसमें धर्म पूछ पूछकर उनके ऊपर गोलियां बरसाई गई। आतंकवादियों की इस कायराना करतूत से खून खौलता है। पाकिस्तान को आमने- सामने लड़ने की औकात नहीं है। इसलिए इस तरह की कायरना हरकत उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग आतंकवाद के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लग रहे हैं। हमें अपनी आंतरिक सुरक्षा में और भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। भले ही कश्मीर को कुछ सालों में कंट्रोल कर लिया है, लेकिन कभी भी किसी भी अनहोनी से नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। पाकिस्तान जैसे कौम का कोई भरोसा नहीं है।

कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना पूरी तरह से इस्लामिक जिहाद है। बांग्लादेश मुर्शिदाबाद में हुई घटनाओं से जोड़कर हम इसे देख रहें हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास खोने के लिए अपना कुछ रहा नहीं। समय- समय यह भारत को घाव देते रहता है। कब तक निर्दोष लोगों की हम बलि देते रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों की मांद पर हेलीकॉप्टर से गिराए जा रहे बम, बीजापुर में मुठभेड़ जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 25 अप्रैल 2025। बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज 4थें दिन भी जारी है. घने जंगलों के बीच सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा करने में लगे हुए हैं. लगातार 4 दिन से चल रही इस मुठभेड़ […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी