नक्सलियों की मांद पर हेलीकॉप्टर से गिराए जा रहे बम, बीजापुर में मुठभेड़ जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 25 अप्रैल 2025। बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज 4थें दिन भी जारी है. घने जंगलों के बीच सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा करने में लगे हुए हैं. लगातार 4 दिन से चल रही इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव समेत हथियार बरामद हुए हैं। आज सुरक्षा बलों के जवान हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी कर उनका खात्मा करने में लगे हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है.बता दें, उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में आज चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी है।

नक्सलियों के खिलाफ जारी इस ऑपरेशन में हिड़मा समेत बड़े कैडर के माओवादी संगठन के लीडरों को घेरा गया था. हालांकि वे किसी तरह भाग निकले. लेकिन अब भी STF के जवान लगातार उन्हें ढूंढने और सभी नक्सलियो का खात्मा करने में लगे हुए हैं. लगातार दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है और नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 अप्रैल 2025। राजधानी रायपुर में आज एक मार्मिक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को याद किया गया। रायपुर नगर निगम के वाइट हाउस के सामने शाम 6:30 बजे आयोजित इस समारोह […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा