आत्मनिर्भर भारत उत्सव के उद्घाटन पर बोले पीयूष गोयल: भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारी जिम्मेदारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आत्मनिर्भर भारत उत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। आत्मनिर्भर भारत का मतलब यह नहीं है कि हम दूसरों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दें। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत उत्सव देश की उभरती शक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह उत्सव 10 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान देश में आत्मनिर्भरता की दिशा में हुई प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने ‘’एक जिला और एक उत्पाद’’ (ओडीओपी) के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

इस वर्ष के ओडीओपी पुरस्कार के लिए 25 जून से 31 जुलाई 2023 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से 26 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 535 जिलों और विदेश में 19 भारतीय मिशनों से 580 आवेदन आए थे।

ओडीओपी उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह किया
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विदेश में भारतीय मिशनों, राज्यों और जिला पुरस्कार विजेताओं को ओडीओपी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए दूसरों को प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय बुनकरों, कारीगरों और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत उत्सव का पैमाना और भी बड़ा हो जाएगा, जो देश के कोने-कोने से दुनिया भर के उत्पादों को एक साथ लाएगा। वहीं, समारोह के मुख्य अतिथि एस जयशंकर ने सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह बहुत ही अनोखे और मजबूत तरीके से देश की विविधता का प्रतिनिधित्व करता है।

मेला सबके लिए फ्री, इंडिया गेट पर मिलेगी कैब : मेले में नागरिक उड्डयन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, आवास शहरी मामले मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, रेलवे, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और डीपीआईआईटी के कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।

मेला सबके लिए फ्री है। गेट नंबर चार और 10 से दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। इंडिया गेट से प्रगति मैदान के नेट नंबर चार तक के लिए फ्री कैब उपलब्ध है। आईटीपीओ की भूमिगत पार्किंग में वाहन पार्क करने का इंतजाम किया गया है। हर शाम तीन बजे से एंफीथियेटर में विभिन्न राज्यों के लोक गीत-संगीत के रंगारंग कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Next Post

कोहली ने फिर जीता दर्शकों का दिल, डीन एल्गर के आउट होने के बाद विराट ने किया कुछ ऐसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   केपटाउन 04 जनवरी 2024। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर विराट कोहली छाए रहे। फील्डिंग से लेकर बल्लेबाजी तक में पूर्व भारतीय कप्तान का जलवा देखने को मिला। अफ्रीकी टीम को दिन में दो बार बल्लेबाजी करनी पड़ी। जब अफ्रीकी […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक