‘कर्नाटक में अब 80% कमीशन की सरकार’, ठेकेदार संघ के आरोपों के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बंगलूरू 30 सितंबर 2025। कर्नाटक में ठेकेदार संघ की ओर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। आर अशोक  ने सिद्धारमैया सरकार को ’80 फीसदी कमीशन वाली सरकार’ बताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक अब इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। 

पिछले हफ्ते कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ (केएससीए) ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस सरकार में विभिन्न विभागों में बिल पास करवाने के लिए मांगी जाने वाली कमीशन की दर पिछली भाजपा सरकार की तुलना में दोगुनी हो गई है। केएससीए ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पिछले करीब दो वर्षों से ठेकेदारों का लंबित भुगतान नहीं किया है। 

भाजपा ने पूछा: आखिर आरोपों पर क्यों चुप हैं मंत्री?
आर. अशोक ने एक्स पर लिखा, कर्नाटक के ठेकेदारों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। जब विपक्ष में थे, तब सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (मौजूद उपमुख्यमंत्री) 40 फीसदी कमीशन को लेकर खूब बोलते थे। आज उनके राज में खुद ठेकेदार कह रहे हैं कि अब (कमीशन की) दर दोगुनी हो गई है। कर्नाटक में अब 80 फीसदी कमीशन सरकार बन गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पूछा कि इन आरोपों पर मंत्री आखिर चुप क्यों हैं और सामने आकर सफाई क्यों नहीं दे रहे?

‘पर्दे के पीछे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही सरकार’
उन्होंने पूछा, जब राज्य की साख दांव पर लगी है, तब मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? बिदाडी टाउनशिप जैसी परियोजनाओं का इस्तेमाल आखिर अवैध रियल एस्टेट सौदों और किसानों की उपजाऊ जमीन को हड़पने के लिए क्यों किया जा रहा है? उन्होंने लिखा, यह विश्वासघात की चरम सीमा है। पारदर्शिता के नाम पर कांग्रेस सरकार ने उत्पीड़न, लूट और पर्दे के पीछे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। अगर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया में जरा भी आत्मसम्मान बचा है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

करूर भगदड़ के बाद विजय के घर के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा, TVK के दो पदाधिकारी और पत्रकार गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर करूर (तमिलनाडु) 30 सितंबर 2025। तमिलनाडु के नीलांकरई इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी इलाके में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख विजय का घर है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बाहरी लोगों के इलाके में प्रवेश पर रोक […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा