किरण खेर के बर्थडे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजी चिट्ठी

शेयर करे

नई दिल्ली 15 जून 2021। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस किरण खेर का 14 जून को जन्मदिन था। उनके वेल विशर्स और दोस्तों ने इस मौके पर उनको दिल खोलकर बधाइयां दीं। इस बीच उन्होंने एक खास शुभकामना संदेश अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह संदेश है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। उन्होंने किरण खेर के बर्थडे पर लेटर भेजा है। किरण ने जवाब में पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर शुक्रिया लिखा है।

चिट्ठी के लिए किरण ने जताया आभार

किरण खेर ने पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर के साथ अपना 69वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजे। किरण खेर ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजी चिट्ठी फैंस के साथ शेयर की है। इस चिट्ठी के साथ किरण ने लिखा है, मेरे जन्मदिन पर दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएं भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री की तरफ से भेजी गई चिट्ठी में लिखा है, श्रीमती किरण खेर जी, जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें। इस अवसर पर आपके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव आपकी रक्षा करें, समाज हित में किए गए कार्यों से आपका जीवन कीर्तिमय और सार्थक बने और अपने अनुभव व नेतृत्व से आप राष्ट्र को नई ऊंचाई पर पहुंचाती रहें। आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ एक बार पुन: आपको जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएं।
आपका नरेंद्र मोदी।

किरण खेर का चल रहा इलाज

बता दें कि किरण खेर का कैंसर का इलाज चल रहा है। उनके बेटे सिकंदर और अनुपम खेर बीते दिनों उनका हेल्थ अपडेट दे चुके हैं। उन्होंने बताया था कि किरण अब बेहतर हैं। किरण खेर ने बर्थ डे पर मिले फैंस के प्यार के लिए उनको वीडियो के जरिए शुक्रिया कहा था।

Leave a Reply

Next Post

WTC फाइनल से पहले बोले तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, बिना लार के भी गेंद स्विंग करेगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 जून 2021। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले जहां […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ