3 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम साय ने जताया दुःख, बस पलटने से 40 घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 जून 2024। छत्तीसगढ़ के लोग जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर बस से वापस लौट रहे थे, लेकिन रास्ते पर यूपी के फिरोजाबाद में हादसे का शिकार हो गए. शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई. हादसे में मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 लोग घायल हो गए हैं। हादसा एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 51 के पास हुआ. 28 मई को श्रद्धालुओं से भरी बस Bus छत्तीसगढ़ से जम्मू स्थित मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए गई थी. बस में सभी 65 लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले सवार थे. श्रद्धालु मां वैष्णों देवी के दर्शन करके वृंदावन पहुंचे थे. यहां से बीती रात करीब 1 बजे प्रयागराज होते हुए छत्तीसगढ़ जाने के लिए निकले. बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है. बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई. सूचना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में 7 साल और 14 साल की दो बालिकाएं भी शामिल हैं, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई. दोनों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

सीएम का ट्वीट – छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है. बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है, घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं. उच्चाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

Leave a Reply

Next Post

जनता ने तानाशाही शक्तियों को करारा जवाब दिया, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति खारिज की: खरगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 जून 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी लोगों को करारा जवाब दिया है तथा भारतीय जनता पार्टी के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च