होशियारपुर में गरजे पीएम मोदी: INDI गठबंधन को चेतावनी -मेरी चुप्पी को कमजोरी न समझें, मैं बोला तो…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 30 मई 2024। पंजाब में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी होशियारपुर में पहुंचे। रामलीला ग्राउंड में वे इंडी गठबंधन पर खूब बरसे। मोदी ने कहा कि मैं अभी चुप बैठा हूं, जिस दिन मोदी मुंह खोलेगा तुम्हारी सात पीढ़ी का हिसाब निकाल कर बाहर रख देगा। मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग मुझे नई-नई गालियां देते हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी कर लिया है। अब आम आदमी पार्टी भी इसमें जुड़ गई है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने में 70 साल लगे लेकिन आप वाले तो जन्म से ही भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं। चुनाव में इन्होंने नशे को लेकर भाषण दे देकर पंजाब को बदनाम कर दिया और सरकार बनते ही नशे को ही अपनी कमाई का साथी बना लिया। पंजाब में खेती और उद्योग को बर्बाद कर दिया। नारी उत्पीड़न में भी यह सबसे आगे हैं। 

मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले वीरों का अपमान करते हैं। इन्होंने जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहा था। यह सेना का अपमान था। कांग्रेस राज में सेना को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। तेजस फाइटर प्लेन के प्रोजेक्ट को ठंडा बस्ते में डाल दिया था। वन रैंक वन पेंशन के लिए सवा लाख करोड़ रुपये हमारी सरकार ने खर्च किया। हमारा लक्ष्य भारतीय सेना को सबसे ज्यादा आधुनिक बनाना है। 

सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं 
मोदी ने कहा कि सेना 26 जनवरी में परेड के लिए नहीं दुश्मन से लड़ाई के लिए तैयार की जाती है। मुझे गालियां दो लेकिन देश की सेना का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करूंगा। रैली में मोदी ने बड़ा एलान किया कि आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी अनीता सोमप्रकाश और आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा को वोट देने की अपील की।

गुरु रविदास की प्रेरणा से कर रहे काम
पीएम ने कहा कि गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसमें गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। गुरु रविदास जी कहते थे- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न छोट-बड़ो सब सम बसे, रैदास रहै प्रसन्न। चुनाव की इस भागदौड़ में भी हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है। सरकार बनते ही अगले 125 दिन में क्या होगा?… इसके रोडमैप पर काम कर लिया गया है। इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए रखे गए हैं। अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं, इसकी भी रुपरेखा खींची जा चुकी है। अगले 25 साल के विजन पर भी हमारी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।

वोट बैंक की राजनीति ने देश का नुकसान किया
मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के स्वार्थ और वोट बैंक की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है। वोट बैंक के प्रति अपने प्यार के कारण देश के बंटवारे के समय करतारपुर साहिब पर अपना अधिकार नहीं जता पाए। यही लोग हैं, जो अपने वोट बैंक के लिए लगातार राम मंदिर का विरोध करते रहे। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इंडी गठबंधन सीएए का विरोध कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

निर्माणाधीन इमारत का स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिरा, 13 मजदूर दबे; घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 30 मई 2024। दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी के चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे 13 मजदूर नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दबे मजदूरों को बाहर निकला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप