बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं सलमान खान की भांजी अलीजे अग्निहोत्री , सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते संग होंगी लॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड में स्टारकिड्स की लॉन्चिंग काफी चर्चा में हैं। हाल ही में करण जौहर ने संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च करने की घोषणा की।ऐसे में बॉलीवुड का खान परिवार के स्टारकिड्स कैसे पीछे रह सकता है। खबरें हैं कि सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलीजे अग्निहोत्री भी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। 

यूं तो सलमान खान ने बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस को लॉन्च किया है लेकिन खुद अपनी ही भांजी को अभी तक पर्दे पर नहीं लेकर आए। लेकिन अब रिपोर्ट्स की माने तो अलीजे को बॉलीवुड डायरेक्टर सूरज बड़जात्या लॉन्च करेंगे। सूरज के बेटे अवनीश बड़जात्या जल्द ही एक रॉमकॉम फिल्म शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें अलीजे को लीड रोल में कास्ट करने की चर्चा है। सिर्फ अलीज़े ही नहीं खबर ये भी है कि इसी फिल्म के जरिये धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल भी फ़िल्मी दुनिया में कदम रखेंगे। 

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल लम्बे समय से अपने सिनेमा जगत में एंट्री लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं। अवनीश की फिल्म ये जवानी है दीवानी के जॉनर की होगी, जिसमें लीड एक्टर्स प्यार की तलाश में घूमते दिखाई देंगे। जानकारी के लिए बता दें कि पहले अवनीश की फिल्म में जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी दिखाई देंगे लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब राजश्री बैनर ने सनी के बेटे को साइन किया है।

वहीं सलमान की भांजी अलिजेह अभी 20 साल की हैं और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्किल नहीं किया है। सलमान की बहन अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री अपने सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीरें खूब शेयर करते रहते हैं। एलिजा बेहद खुबसुरत हैं, इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड की दिवंगत मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान से इंडियन डांस भी सीखा हुआ है। 

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश् में कोरोना बेकाबू, इन जिलों में लगेगा संडे लॉकडाउन, स्विमिंग पूल, क्लब और सिनेमाघर रहेंगे बंद, होली के लिए भी जारी सूचना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल 25 मार्च 2021 । देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। कई राज्यों में हालात भयावह हो गए हैं। एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। संक्रमण के प्रसार को […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें