दो महीने में दूसरी बार बस्तर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: , सीआरपीएफ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार सीआरपीएफ का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे। उनके आने की तैयारियां चल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर बैठक लेंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ अपना 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मना रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीतियां बनाएंगे। हालांकि, वे बस्तर में आम सभा को संबोधित करेंगे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल उनके प्रवास को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी नही हुआ है।

अमित शाह के बस्तर प्रवास को लेकर कई मायने निकाले जा रहे है। साल 2023 में वे दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राज्य में भाजपा की सरकार बनाने वे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। साथ ही बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज कर सरकार बनाने का रास्ता आसान करने की योजना बनाएंगे। छत्तीसगढ़ समेत पूरे बस्तर में भाजपा के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा टिकट वितरण के लिए भी वे मंथन कर सकते हैं।

11 फरवरी को आए थे जेपी नड्डा

छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए भाजपा अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। केंद्र के भाजपा नेता लगातार छत्तीसगढ़ और बस्तर का दौरा कर रहे हैं। 11 फरवरी 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बस्तर आए थे। जिन्होंने भाजपा कोर कमेटी की बैठक ली थी। साथ ही लालबाग मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। अब अमित शाह के बस्तर प्रवास पर आने से चुनाव से पहले भाजपा अपना माहौल बना रही है।

Leave a Reply

Next Post

माधव नेशनल पार्क में दहाड़ेंगे बाघ,10 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज और मंत्री सिंधिया छोड़ेंगे टाइगर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शिवपुरी 03 मार्च 2023। मध्यप्रदेश में कूनो अभ्यारण्य के बाद अब शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क में टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बाघों को शिफ्ट किए जाने की तारीख का खुलासा कर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप