आईसीसी ने घोषित किया कार्यक्रम, भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में, इस दिन होगी भिड़ंत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 मई 2024। आईसीसी ने इस साल बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत तीन अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा। इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं। भारत चार अक्टूबर को सिलहट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टी20 विश्व कप के लिए 10 टीमों को पांच-पांच के ग्रुप में बांटा गया है। भारत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर-1 के साथ ग्रुप-ए में शामिल है, जबकि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर-2 की टीम ग्रुप-बी में शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच छह अक्टूबर को सिलहट में ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा। आठ टीमों के अलावा शेष दो टीमों का चयन क्वालीफायर के आधार पर होगा। 

सभी टीमें ग्रुप चरण में खेलेंगी चार मुकाबले
महिला टी20 विश्व कप में सभी टीमें ग्रुप चरण में चार-चार मुकाबले खेलेंगी जिसमें से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें प्रत्येक ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबला 17 और 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान 19 दिनों में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप के सभी मैच ढाका और सिलहट में होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व दिन भी रखा गया है। 

Leave a Reply

Next Post

रांची में कई जगहों पर ईडी का छापा, मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक के घर से 20 करोड़ नकद बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 06 मई 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। बता दें […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'