कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है : उप्र में मुठभेड़ पर राहुल गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुल्तानपुर 08 सितंबर 2024। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में डकैती में शामिल एक व्यक्ति की पुलिस मुठभेड़ में मौत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कैमरों के सामने संविधान को माथे से लगाना महज दिखावा है ‘‘जब आपकी सरकारें इसका खुलेआम उल्लंघन कर रही हैं।” लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने मांग की कि उत्तर प्रदेश में सभी संदिग्ध मुठभेड़ों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि सुल्तानपुर में आभूषण की एक दुकान में 1.5 करोड़ रुपये की डकैती में शामिल वांछित अपराधी मंगेश यादव बृहस्पतिवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। यादव की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के अनुसार, यादव मिशिरपुर पुरैनी गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की जिम्मेदारी है। सुल्तानपर में मंगेश यादव की मुठभेड़ में मौत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा कानून के शासन में विश्वास ही नहीं करती।” उन्होंने कहा, ‘‘मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं -कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस?”

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘एसटीएफ जैसे पेशेवर पुलिस बल को भाजपा सरकार में ‘आपराधिक गिरोह’ की तरह चलाया जा रहा है, जिसपर केंद्र सरकार की चुप्पी इस ‘ठोको नीति’ पर उनकी स्पष्ट सहमति है।” उन्होंने कहा, ‘‘उप्र एसटीएफ की दर्जनों मुठभेड़ सवालों के घेरे में हैं। क्या आज तक उनमें से किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? आखिर कौन उन्हें बचा रहा है और क्यों?” गांधी ने कहा, ‘‘कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है, जब आपकी सरकारें ही उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हों।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुई सभी संदिग्ध मुठभेड़ों की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘वर्दी पर लगे खून के छींटें साफ होनी चाहिए।” लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के कुछ दिनों बाद, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नवनिर्वाचित सांसदों की संसद भवन में बैठक हुई, जिसमें गठबंधन का नेता तय किया गया। अपने आगमन पर, प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान की पुस्तक को माथे से लगाकर सम्मान व्यक्त किया।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में रॉकेट हमलों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, इंफाल घाटी में ड्रोन कर रहे निगरानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 08 सितंबर 2024। मणिपुर में रॉकेट हमलों के बाद रविवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई। इंफाल घाटी की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए गए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। रविवार को अब तक हिंसा का कोई मामला सामने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की