ऑस्कर से पहले आरआरआर के हाथ लगी एक और कामयाबी, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में झटके तीन अवॉर्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 फरवरी 2023। साउथ के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर आए दिन नई कामयाबी हासिल कर रही है। पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में फिल्म के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग जीतकर इतिहास रच दिया, तो अब यह ऑस्कर 2023 की रेस में दौड़ रही है। वहीं, इस सबके बीच आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में भी अपना परचम लहरा दिया है। फिल्म अलग-अलग श्रेणियों में तीन अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही है।  एसएस राजामौली की फिल्म ने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। आरआरआर ने हाल ही में आयोजित हुए हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में तीन श्रेणियों में जीत हासिल की। यह अवॉर्ड फंक्शन 12 मार्च को होने जा रहे ऑस्कर से पहले आयोजित हुआ, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत आरआरआर ने तीन अवॉर्ड अपने नाम कर बड़ी जीत हासिल की है।

हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म, सर्वश्रेष्ठ स्टंट और सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटू नाटू) के लिए अवॉर्ड जीता है। फिल्म का संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर के लिए ऑस्कर 2023 से पहले यह एक बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि ऑस्कर में नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है।

आरआरआर की बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा है जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण को आदिवासी नेता कोमाराम भीम और क्रांतिकारी अल्लूरी सीता राम राजू के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म से आलिया भट्ट ने टॉलीवुड डेब्यू किया है। इनके अलावा फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, मकरंद देशपांडे और ओलिविया मॉरिस मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा में विपक्ष पर गरजे योगी, बोले- माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा; अखिलेश ने भाषा पर जताई नाराजगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 25 फरवरी 2023। यूपी में विधानमंडल सत्र जारी है। शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या का मामला उठाया और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप