शंभू बॉर्डर पर किसानों ने किया पथराव, ड्रोन से दागे गए आंसू गैस के गोले, हालात तनावपूर्ण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 13 फरवरी 2024। पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं।

हरियाणा के शिक्षामंत्री बोले-हम किसानों के साथ हैं

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल का कहना है कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो काम किया है वो पहले किसी सरकार ने नहीं किया…हम किसानों के साथ हैं…मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीति है। सरकार चाहती है कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हों… सभी मुद्दे बातचीत से हल हों… किसान संतुष्ट हैं लेकिन आंदोलनकारी आंदोलन कर रहे हैं। आम किसान कह रहा है कि इससे बेहतर कोई सरकार नहीं है।  शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर पथराव करने की सूचना आ रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, ये किसान नहीं हैं। किसानों की आड़ में कुछ शरारती तत्व भीड़ में घुस गए हैं और माहौल बिगाड़ रहे हैं।

पिहोवा और इस्माईलाबाद में भी बैरिकेडिंग 

किसान आंदोलन के कारण शाहाबाद में दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे 44 पर देर रात को ही पक्की बैरिकेडिंग कर दी गई है। वज्र और वाटर कैनन भी तैनात हैं। करनाल से लगती सीमा तक जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात हैं। किसानों को हिरासत में लेने की जरूरत पड़ने पर उन्हें ले जाने के लिए पुलिस लाइन में दर्जनों बसें खड़ी की गई हैं। फिलहाल शाहाबाद तक नेशनल हाईवे पर कोई रोक नहीं है, लेकिन किसानों के कूच व शाहाबाद में सील किए गए हाईवे के चलते आवाजाही बेहद कम है। हाईवे सुनसान पड़ा है।

मंत्री अर्जुन मुंडा बोले-हम किसानों के हितों की रक्षा के लिए बाध्य

किसानों के मार्च पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों की कुछ मांगों पर हमें राज्यों के साथ चर्चा करने की जरूरत है… हमें चर्चा के लिए एक मंच तैयार करने और समाधान खोजने की जरूरत है। भारत सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए बाध्य है…जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसान संघ को यह समझने की जरूरत है। 

किसान नेता पंधेर दिल्ली की ओर रवाना

केंद्र सरकार से कोई ठोस जवाब न मिलने के रोष स्वरूप किसान मजदूर मोर्चा अमृतसर के अध्यक्ष सरवण सिंह पंधेर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर दिल्ली की ओर सरहिंद राजपुरा मार्ग से रवाना हो गए हैं।

रोडवेज सेवा बुरी तरह प्रभावित

किसानों के आंदोलन के करण रोडवेज सेवा भी प्रभावित हुई है। दिल्ली जाने वाली बसें हिसार से वापस लौट रही हैं। पंजाब, राजस्थान की बसें पूरी तरह से बंद हैं। ग्रामीण एरिया की बसें प्रभावित हैं। प्रशासन का दावा है कि दिल्ली, चंडीगढ़ की बसें चल रही हैं लेकिन चालकों ने बताया कि बसें बीच रास्ते ही वापस आ रही हैं।  

किसान नेताओं का आरोप

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने मीडिया से कहा कि उनकी मुख्य तीन मांगें- एमएसपी की गारंटी, किसानों के कर्ज माफ करने और 60 से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन देने पर सहमति नहीं बन सकी। किसान बातचीत के लिए तैयार हैं और केंद्र सरकार जब भी बातचीत के लिए बुलाएगी, हम जरूर जाएंगे। केंद्र सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है और वह केवल समय गुजारना चाहती है। हमने पूरी कोशिश की और मंत्रियों से लंबी बातचीत की लेकिन कोई निर्णय नहीं निकल सका। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक हम सरकार के जवाब का इंतजार करेंगे, उसके बाद दिल्ली कूच होगा।

Leave a Reply

Next Post

ईशान-श्रेयस को लेकर बीसीसीआई सख्त, रणजी खेलना अनिवार्य किया, फॉर्म में वापसी के बाद ही होगी एंट्री!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 फरवरी 2024। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और राष्ट्रीय चयनकर्ता ने इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ियों को लेकर सख्त फैसला लिया है। बोर्ड ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी का अगला राउंड […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप