आज भी 200+ विमान रद्द, सरकार बोली- इंडिगो मार्गों की संख्या घटाएंगे; 10 एयरपोर्ट पर अफसर तैनात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 दिसंबर 2025। इंडिगो का परिचालन संकट आठवें दिन भी जारी है। एयरलाइन ने मंगलवार को बंगलूरू और हैदराबाद से लगभग 180 उड़ानें रद्द की हैं। वहीं देशभर में 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इंडिगो मंगलवार को हैदराबाद के लिए 58 उड़ानें संचालित नहीं कर रही है। इनमें 14 आगमन और 44 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं।  उन्होंने बताया कि बंगलूरू हवाई अड्डे से रद्द उड़ानों की संख्या 121 है, जिनमें 58 आगमन और 63 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं। इस बीच, मौजूदा शीतकालीन समय सारणी में इंडिगो कुछ मार्गों को अन्य घरेलू एयरलाइंस के हाथों खो सकती है। विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि सरकार निश्चित रूप से इंडिगो के स्लॉट कम करेगी। राहुल भाटिया के नेतृत्व वाली एयरलाइन प्रतिदिन 90 से अधिक घरेलू और 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से 2,200 से अधिक उड़ानें संचालित करती है। नायडू ने सोमवार को कहा, हम निश्चित रूप से इंडिगो की (शीतकालीन) समय सारणी में जो मार्ग हैं, उनकी संख्या कम करेंगे। इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। यह एयरलाइन के लिए एक तरह का दंड होगा क्योंकि वे उन (कम किए गए) मार्गों पर उड़ान नहीं भर पाएंगे। 

उन्होंने कहा कि समय सारणी से इंडिगो के जो मार्ग कम किए जाएंगे, उन्हें अन्य एयरलाइंस को दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब एयरलाइन उन्हें संचालित करने की क्षमता दिखाएगी, तो उन्हें इंडिगो को वापस दे दिया जाएगा। गुरुग्राम स्थित यह एयरलाइन भारत के कुल घरेलू यातायात का 65 फीसदी से अधिक हिस्सा संभालती है। एयरलाइन ने सोमवार को केवल छह मेट्रो हवाई अड्डों से 560 से अधिक उड़ानें रद्द की थीं।

इंडिगो के कारण हवाई अड्डों पर बड़े पैमाने के व्यवधानों के मद्देनजर विमानन मंत्रालय ने मंत्रालय के उप सचिव, निदेशक और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे आने वाले दिनों में सभी प्रमुख हवाई अड्डों का व्यक्तिगत स्तर पर दौरा करें और वहां की स्थिति का पूर्ण मूल्यांकन करें। इन हवाई अड्डों में मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा, तिरुवनंतपुरम के हवाई अड्डे शामिल हैं। 

बंगलूरू हवाई अड्डा: 121 उड़ानें रद्द 
बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (केआईएएल) ने जानकारी दी कि आज के लिए इंडिगो की 58 आगमन और 63 प्रस्थान उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। अगला अपडेट शाम छह बजे साझा किया जाएगा। 

चेन्नई हवाई अड्डे पर रद्द की गईं 41 उड़ानें 
चेन्नई हवाई अड्डे पर इंडिगो की 18 प्रस्थान और 23 आगमन उड़ानें रद्द की गई हैं।

आईजीआई पर फंसे इंडिगो के यात्री
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों में व्यवधान और उड़ानें रद्द होने के कारण इंडिगो यात्री फंसे हुए हैं।

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 16 उड़ानें रद्द
अहमदाबाद हवाई अड्डे पर इंडिगो की 16 उड़ानें रद्द की गई हैं। इनमें नौ आगमन और सात प्रस्थान उड़ाने शामिल हैं। सुबह आठ बजे तक संचालित कुल 23 उड़ानें संचालित हुईं, जिनमें सात आगमन और 16 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं। हवाई अड्डे ने कहा कि टर्मिनल और रनवे में कोई समस्या नहीं है। यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। 

मुझे 12 घंटे इंतजार करना पड़ा: यात्री
अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एक यात्री ने बताया, मुझे चेन्नई जाना था और मैंने आने और जाने की उड़ान बुक की थी। लौटते समय कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन जाते समय मेरी उड़ान नौ दिसंबर को रात 2 बजे तय थी। मुझे संदेश मिला कि इसे रात नौ बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। अब मुझे यहां 12 घंटे इंतजार करना पड़ेगा। मैं दो दिन से हेल्पलाइन पर कोशिश कर रहा हूं, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

Leave a Reply

Next Post

संसद में चुनाव सुधार पर बोले अखिलेश- SIR के बहाने NRC की ताक में सरकार; ईवीएम हटाकर बैलेट लाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 09 दिसंबर 2025। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि “चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल पर कई सवाल उठ रहे हैं। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बोलते हुए अखिलेश […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की