निकली बाबा महाकाल की परंपरागत गेर, उच्च शिक्षा मंत्री-कलेक्टर-एसपी ने लहराई तलवार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

उज्जैन 13 मार्च 2023। रंगपंचमी के मौके पर महाकालेश्वर मंदिर में बड़े ही धूमधाम से ध्वज चल समारोह निकाला गया। सभा मंडप में पंडे-पुजारियों और अधिकारियों ने भगवान और ध्वज का पूजन-अर्चन कर कोटि तीर्थ कुंड का चक्कर लगाया। इसके पश्चात कलेक्टर-एसपी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री ने सभा मंडप में हथियार घुमाकर प्रदर्शन भी किया।  महाकालेश्वर मंदिर में कोटि तीर्थ के चक्कर लगाने के बाद जब चल समारोह मंदिर से बाहर पहुंचा तो इसमें पांच झांकियां, बैंड बाजे, ढोल, मलखंब के खिलाड़ी शामिल हुए और रास्ते भर प्रदर्शन करते हुए नजर आए। धार्मिक भजनों पर रास्ते में खड़े श्रद्धालु झूमते-गाते हुए दिखाई दिए। महाकालेश्वर चल समारोह शुरू होने से पहले भगवान श्री महाकाल श्री वीरभद्र और ध्वज का पुजारी और पुरोहितों ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला, मंदिर प्रशासक संदीप सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जोनवाल समेत मंदिर के पुजारी और भक्त उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने लहराई तलवार
महाकालेश्वर मंदिर में भगवान वीरभद्र और ध्वज पूजन होने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कलेक्टर-एसपी और अन्य अधिकारियों ने तलवार और हथियार लहरा कर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके अलावा गैर में कई अन्य अखाड़े भी शामिल हुए जिसमें युवा हथियार प्रदर्शन करते हुए नजर आए।

निकली मनमोहक झांकियां
महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में पांच झांकियां शामिल हुई थीं जिन्हें 40 फीट लंबी ट्रॉलियों पर सजाया गया था। इस गैर में भगवान वीरभद्र की गाड़ी, सेहरा दर्शन, मलखंब प्रदर्शन दल, नासिक के ढोल, आर के बैंड, अमरावती त्रिशूल करतब दल समेत अन्य अखाड़े शामिल थे। गैर को देखने के लिए हजारों की संख्या में शहरवासी पुराने शहर के मार्गों पर नजर आए और सभी ने महाकाल की मनमोहक झांकियों को निहारते हुए भगवान वीरभद्र और ध्वजा के दर्शन किए।

Leave a Reply

Next Post

अडानी पर कांग्रेस का हल्लाबोल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत नेताओं ने किया राजभवन मार्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 मार्च 2023। राजधानी रायपुर में अडानी मसले पर सोमवार को कांग्रेस ने राजभवन मार्च किया। नेताओं ने अडानी ग्रुप और केंद्र सरकार पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। अंबेडकर चौक में सभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित किया। इसके बाद नेताओं […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर