कुलदीप यादव से चौथा ओवर नहीं कराने पर घिरे ऋषभ पंत ने दी सफाई, कहा- जो सोचा था, वह काम नहीं आया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में गुरुवार को Delhi Capitals ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन एक बात को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant विवादों में घिर गए। मैन ऑफ द मैच रहे कुलदीन यादव ने इस मैच में तीन ओवर फेंके और इस दौरान 14 रन खर्चकर चार विकेट झटके। कुलदीप को चौथा ओवर करने का मौका नहीं दिया गया, जिसको लेकर ऋषभ पंत सवालों में के घेरे में हैं। पंत ने मैच के बाद इसको लेकर सफाई भी दी।

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘हमने सोचा था कि हम कुलदीप उनका आखिरी ओवर करवाएंगे, लेकिन फिर गेंद काफी गीली रहने लगी। इसके अलावा मैं चाहता था कि विरोधी बल्लेबाजों के लिए गेंद का पेस भी बदला जाए। इसलिए मैं अटैक में तेज गेंदबाजों को लेकर आया, लेकिन यह रणनीति काम नहीं की।’ कुलदीप ने 14 ओवर के बाद गेंदबाजी ही नहीं की।

पंत ने इस दौरान ललित यादव, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, 14 से 19 ओवर के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने काफी रन लुटा दिए। पंत की कप्तानी की यह बात क्रिकेट एक्सपर्ट्स समेत क्रिकेट फैन्स को समझ नहीं आई। कुलदीप जिस तरह की लय में थे वह पांच या छह विकेट भी ले सकते थे। 

Leave a Reply

Next Post

पटियाला: हिंसक झड़प के बाद एक्शन में सरकार, आईजी, एसएसपी और एसपी का तबादला, इंटरनेट सेवा बंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 अप्रैल 2022। पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प के बाद शनिवार को पंजाब सरकार एक्शन में आ गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर शनिवार को पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तत्काल प्रभाव […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण