सद्भावना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 18 अगस्त 2023। सद्भावना दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय एवं कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के भेदभाव किये बिना देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली गई। उल्लेखनीय कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण आज जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में उपायुक्तद्वय श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं श्री अखिलेश साहू एवं कलेक्टर कार्यालय में एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। 

Leave a Reply

Next Post

'IITian बन गया तो खुदा नहीं बन गया देश का...', कोटा में बच्चों की आत्महत्या पर बोले सीएम गहलोत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोटा 19 अगस्त 2023। राजस्थान के कोटा जिले में डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना लेकर आए 21 बच्चों ने आठ महीने में आत्महत्या कर लिया। सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कोटा में छात्र आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने कोचिंग […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव