सात्विक ग्रीन एनर्जी ओडिशा में 4जी डबलिउ सौर प्लांट के लिए जुटाएगी फंडिंग

admin
शेयर करे

सात्विक ग्रीन एनर्जी का ₹900 करोड़ आईपीओ 19 सितंबर से

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 सितंबर 2025। सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश  शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को लॉन्च कर रही है। इस निर्गम का कुल आकार लगभग ₹900 करोड़ है। इसमें ₹700 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹200 करोड़ का ऑफर फॉर सेल  शामिल है। एंकर निवेशकों के लिए बोली की प्रक्रिया 18 सितंबर 2025 को होगी, जबकि सामान्य निवेशकों के लिए यह 19 सितंबर से 23 सितंबर तक खुली रहेगी। कंपनी ने ऑफर का प्राइस बैंड ₹442–₹465 प्रति शेयर रखा है। कर्मचारियों को इसमें प्रति शेयर ₹44 की छूट मिलेगी। न्यूनतम बोली 32 शेयरों और उसके गुणकों में की जा सकती है।

फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी अपने कुछ बकाया कर्ज चुकाने, सहायक कंपनी सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने और ओडिशा के गोपालपुर इंडस्ट्रियल पार्क में 4जी डबलिउ सौर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने में करेगी। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों में उपयोग होगी।

इस इश्यू के लिए डीएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, एम्बिट प्राइवेट लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर्स होंगे। कंपनी ने 15 सितंबर 2025 को अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर प्रस्तावित है। यह निर्गम बुक बिल्डिंग प्रोसेस के माध्यम से होगा। इसमें 50% से अधिक हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स के लिए होगा।

Leave a Reply

Next Post

‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ कार्यक्रम की रायगढ़ से शुरूआत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 सितंबर 2025। ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ के तहत कांग्रेस का तीन दिवसीय कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पायलट की उपस्थिति में रायगढ़ से शुरू हुआ। रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान, वोटर अधिकार यात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। रायगढ़ के बाद अगला कार्यक्रम कोरबा में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप