प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 01 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग आज एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज रहित बनाने जा रहा है।

इस नई व्यवस्था को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों से लेकर स्थानीय स्तर के उप-स्वास्थ्य केंद्रों तक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। नए तंत्र के लागू होने के बाद बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का पंजीकरण पर्चा सीधे मरीजों के मोबाइल फोन पर एसएमएस या डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

डिजिटल प्रणाली से इलाज की सुविधा
इस डिजिटल व्यवस्था के दायरे में ओपीडी पंजीकरण, प्रयोगशाला परीक्षण, डॉक्टर परामर्श, फार्मेसी, जांच और बिलिंग की सभी प्रक्रियाएं शामिल रहेंगी। योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक सरकारी डॉक्टर को एक टैबलेट दिया जाएगा। इस टैबलेट में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए उपलब्ध दवाओं की पूरी सूची दर्ज होगी। डॉक्टर दवाओं की उपलब्धता के आधार पर ही मरीजों को दवाएं लिखेंगे।

आभा से जोड़ा जा रहा है सिस्टम
इस पूरी प्रणाली को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) से भी जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे। डॉक्टरों द्वारा लिखे गए पर्चे सीधे फार्मेसी काउंटर पर पहुंचेंगे और जांच के अनुरोध अपने आप अपडेट हो जाएंगे, जिससे अस्पतालों में होने वाले भ्रम दूर होंगे और मरीजों के समय की बचत होगी।

गांधी मेडिकल कॉलेज में पायलट प्रोजेक्ट
गांधी मेडिकल कॉलेज में बीते छह महीने से इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया जा रहा है। वर्तमान समय में इसे मेडिसिन, स्किन और साइकियाट्रिक विभागों में अपनाया गया है। अब इस व्यवस्था को कॉलेज के सभी विभागों में भी लागू किया जाएगा। ओपीडी के पूरी तरह से कागज रहित हो जाने के बाद मरीजों को डिजिटल पर्चियां मिलेंगी और उन्हें सीधे संबंधित डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आज से पहली बार शुरू होंगे विशेष चेस्ट क्लीनिक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 01 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ठंड के मौसम में वायु प्रदूषण से होने वाली सांस की बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार पहली बार विशेष चेस्ट क्लीनिक शुरू कर रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर […]

You May Like

तीन मैचों में पांच अंक लेकर पूर्वांचल विवि ने जीता खिताब....|....हरमिलन बैंस: एशियाड में जीत चुकीं दो रजत....|....हर महीने 4% मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी....|....259 पटवारियों पर प्रशासन सख्त....|....26 साल का हुआ छत्तीसगढ़: सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई....|....जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आज से पहली बार शुरू होंगे विशेष चेस्ट क्लीनिक....|....प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित....|....ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता....|....यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ!....|....मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू