छत्तीसगढ़ रायपुर एयरपोर्ट पर आफत: आसमान से गिरी बिजली, ठप हुआ DVOR सिस्टम, कई उड़ानें अटकीं

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 11 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। शाम को बिजली गिरने से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एक विमान नेविगेशन सिस्टम (DVOR) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे हवाई सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गईं। वहीं एक अलग घटना में शहर के एक स्कूल में बिजली गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।

एयरपोर्ट पर ठप हुईं उड़ानें

एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर DVOR (डॉप्लर वीएचएफ ओमनीडायरेक्शनल रेंज) सिस्टम पर बिजली गिरने से वह खराब हो गया। इस कारण रायपुर में उतरने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया गया। इंडिगो एयरलाइन की कम से कम पांच फ्लाइटों को नागपुर और भुवनेश्वर जैसे पास के एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट करना पड़ा।

अधिकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और गुरुवार तक हवाई सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

PunjabKesari

स्कूल में बिजली गिरने से छात्र की मौत

इसी बीच रायपुर शहर के न्यू राजेंद्र थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना हुई। निजी स्कूल के मैदान में फुटबॉल खेल रहे 10वीं कक्षा के छात्र प्रभात साहू (16) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अचानक मौसम बिगड़ा और बिजली मैदान में गिर गई। स्कूल के शिक्षक और छात्र प्रभात को तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा संदेश: ...जो लोग काम नहीं कर रहे, उन्हें फौरन पार्टी से बाहर निकालो''

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 11 सितंबर 2025।  गुजरात कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, और अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर सख्त रुख अपना लिया है। जूनागढ़ में जिला अध्यक्षों के एक प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए खरगे ने साफ कहा – अगर पार्टी […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला