लोजपा सांसद प्रिंस पासवान के खिलाफ दुष्कर्म मामले में केस दर्ज, एफआईआर में चिराग का भी नाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 सितम्बर 2021। लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार एफआईआर में चिराग पासवान का भी जिक्र है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने लगभग तीन महीने पहले कनॉट प्लेस थाने में प्रिंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन तब से अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अब अदालत के आदेश के बाद कनॉट प्लेस थाने ने प्रिंस पासवान के खिलाफ 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज की है।पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया था। उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा जा रहा था। उस पर पुलिस में शिकायत न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

चिराग पासवान पर क्या है आरोप

पीड़िता ने एफआईआर में कहा है कि वह 15 जनवरी को चिराग से मिलने गई थी और उसने ये बात उन्हें भी बताई थी लेकिन उन्होंने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। बाद में चिराग ने पीड़िता को किसी तरह की शिकायत करने से भी मना किया था। पीड़िता का आरोप है कि चिराग ने पार्टी अध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी इस मामले में संज्ञान नहीं लिया था।

क्या कहते हैं प्रिंस पासवान

प्रिंस पासवान पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार कर चुके हैं। पीड़िता का आरोप है कि वह लोजपा की सदस्य रह चुकी है। उसके साथ बेहोशी की हालत में यौन शोषण किया गया था। खबर है कि खुद प्रिंस पासवान की तरफ से भी इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। प्रिंस ने अपने एफआईआर में दावा किया है कि युवती ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। प्रिंस ने इस मामले में 17 जून को ट्वीट कर भी अपने खिलाफ लगे आरोपों को गलत बताया था।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के कारण खुदकुशी को कोविड-19 से मौत माना जाए, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 सितम्बर 2021। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह यह देखे कि ऐसे मामलों में जहां कोरोना से परेशान होकर किसी ने आत्महत्या की हो तो उसे कोविड-19 से हुई मौत माना जाए। इस बारे में राज्यों को नए […]

You May Like

रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च....|....कैटरीना कैफ से प्रेरित हैं एमी मिसोब्बाह....|....कॉमेडी, इमोशन और प्रेरणा का अनोखा संगम है 'आर्यभट्ट का जीरो'