बुल्लेया सिंगर अमित मिश्रा की आवाज़ में गीत रिकॉर्डिंग के साथ फ़िल्म “देसी लव” का मुहूर्त

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 29 अप्रैल 2023। बॉलीवुड में इन दिनों कंटेंट बेस्ड फिल्मों का दौर है इसलिए नए निर्माता निर्देशक नया प्रयोग करने से नहीं हिचकचा रहे हैं। पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी में स्थित एशिया म्युज़िक विज़न रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक हिंदी फिल्म “देसी लव” का मुहूर्त किया गया। निर्देशक संतोष सागर की इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग को “ऐ दिल है मुश्किल” के सुपरहिट गीत “बुल्लेया” को गाने वाले सिंगर अमित मिश्रा ने आवाज़ दी। संगीतकार गुफी और गीतकार मंजर बलियावी हैं। सागर मूवीज़ प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म देसी लव के क्रिएटिव डायरेक्टर जयशंकर त्रिपाठी हैं। फ़िल्म की कहानी सुभाष चन्द्र सिंह ने लिखी है जबकि पटकथा व संवाद ऋषि आज़ाद द्वारा लिखित हैं। सह निर्माता मुकेश शंकर, जयशंकर त्रिपाठी और अर्चना सागर हैं। लखनऊ से मिस्टर कुणाल (LP) फ़िल्म की शूटिंग में सहयोग कर रहे हैं। फिल्म के लॉन्च के समय ऐक्टर जयशंकर त्रिपाठी, टीवी एक्टर कुणाल वर्मा और श्रुति प्रकाश, निर्माता, डायरेक्टर और कलाकारों के साथ पूरी टीम मौजूद थी। सिंगर अमित मिश्रा ने कहा कि मुझे यह गीत गाकर काफी अच्छा लगा। देसी लव के निर्देशक संतोष सागर को बहुत बधाई और फ़िल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। गुफी ने बहुत अच्छा संगीत दिया है, उनके साथ मैं पहले भी गा चुका हूं।

यह सॉन्ग एक पार्टी नंबर है, इसके लिरिक्स अच्छे हैं, कम्पोज़िशन कमाल की है। संतोष सागर के प्रोडक्शन हाउस के लिए मेरी ओर से बहुत सारी शुभकामनाएं। फ़िल्म के निर्देशक संतोष सागर ने बताया कि देसी लव की कहानी हमारे देश की सभ्यता संस्कृति से जुड़ी हुई है। गांव के लोग शहर आते हैं और शहर के लोग गांव जाते हैं, देखा जाए तो गांव और शहर में कहीं गहरा सम्बंध है। इसी कल्चर को हमने कॉमेडी जॉनर में दिखाने का प्रयास किया है।

उम्मीद है कि पिक्चर सभी को पसन्द आएगी। देसी लव फिल्म के निर्माण के लिए जिनका बहुत ही अच्छा सहयोग मिल रहा है ओ हैं फिल्म के सह निर्माता मुकेश शंकर जी जयशंकर जी अवं अर्चना सागर, और डीवोपी वीरेंद्र्र ललित, आर्ट डायरेक्टर के के दास हैं।

संतोष सागर ने आगे कहा कि फ़िल्म में अमित मिश्रा ने गाने को बहुत ही बढ़िया अंदाज में गाया है, हमारी कोशिश होगी कि इस गाने को फ़िल्म में हम उसी भव्य रूप से फिल्माएं और दिखाएं। इस प्रोजेक्ट में हमारे क्रिएटिव डायरेक्टर जयशंकर त्रिपाठी जो उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले से हैं का बहुत बड़ा सहयोग रहा है, वह एक किरदार भी निभा रहे हैं। गुफी ने कहा कि फ़िल्म की कहानी उत्तरप्रदेश की है और चूंकि मैं और सिंगर अमित मिश्रा भी यूपी से हैं, इसलिए इस गाने को सिचुएशन के अनुसार ढालने में हमें मजा आया। इसके अलावा फिल्म में एक क्लासिकल सॉन्ग और एक आइटम गीत भी है।

फ़िल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मुझे इस फ़िल्म का स्टोरी आईडिया इतना प्यारा लगा कि मैंने महसूस किया कि यह फ़िल्म बननी चाहिए। संतोष सागर इस सब्जेक्ट को बखुबी हैंडल करेंगे। उत्तरप्रदेश में इसकी शूटिंग के लिए हमने सभी तैयारी कर ली है और फ़िल्म के कलाकारों सहित पूरी टीम फ्लोर पर जाने को तैयार है। अगले महीने में हम इसका फिल्माकन आरम्भ करेंगे, फिर बरसात के दौरान पोस्ट प्रोडक्शन का काम होगा। दीवाली के आसपास फ़िल्म को रिलीज करने का प्लान है।

Leave a Reply

Next Post

चीफ जस्टिस ने अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संबोधित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 29 अप्रैल 2023। नेशनल लोक अदालत के संबंध में चीफ जस्टिस ने अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के संयुक्त प्रयासों से एक बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। जिसका उदाहरण छत्तीसगढ में आयोजित लोक अदालतों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप