अगर फेफड़ों को बनाना है हेल्दी और मजबूत, तो इन चीजों से बना लें दूरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

फेफड़े ऑक्सीजन को फिल्टर करने का काम करते हैं। हेल्दी रहने के लिए फेफड़ों का बिना रुकावट के काम करना जरूरी है। फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए जितना जरूरी हेल्दी डाइट है उतना ही जरूरी है कुछ फूड्स से दूरी बनाना क्योंकि फेफड़ों को सिर्फ प्रदूषण से ही नुकसान नहीं है, बल्कि कई ऐसी चीजें हैं जिनका हम इस्तेमाल करते हैं वो भी हमारे फेफडो़ं के लिए हानिकारक हो सकती हैं। सर्दियों में अच्छी डाइट न सिर्फ फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं बल्कि शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकते हैं। आइए आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो आपके फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए इनके सेवन से बचें।

अल्कोहल

अल्कोहल का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीने से फेफड़े खराब हो सकते हैं। शराब में मौजूद सल्फेट्स अस्थमा का कारण बन सकते हैं। वहीं इथेनॉल आपके फेफड़ों की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। बहुत अधिक शराब पीने से निमोनिया और फेफड़ों की अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

नमक

नमक स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है लेकिन एक सीमित मात्रा में। अधिक मात्रा में नमक का सेवन फेफड़ों की समस्याओं को बड़ा सकता है। इसलिए फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए नमक का कम सेवन करें।

सॉफ्ट ड्रिंक

सॉफ्ट ड्रिंक पीना सभी को पसंद होता है लेकिन अधिक मात्रा में सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन हेल्थ और फेफड़ों के लिए हानिकारक हो सकता है। स्वीट सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने वालों में फेफड़ों की समस्याएं होने की संभावना अधिक हो सकती है।

प्रोसेस्ड मीट

माना जाता है कि प्रोसेस्ड मीट को संसाधित करने और संरक्षित करने में उपयोग किए जाने वाले नाइट्राइट फेफड़ों में सूजन और तनाव पैदा कर सकते हैं। प्रोसेस्ड मीट फेफड़ों के लिए नुकासनदायक हो सकता है।

फ्राइड फूड

आपको भले ही तला-भुना या फिर कहें कि डीप फ्राइड फूड बहुत ज्‍यादा ही क्‍यों न पसंद हो, लेकिन अगर आप अपने फेफड़ों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आप इन फूड्स का सेवन कम करें। तला भुना खाना फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश के दो जिलों में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए सरकार ने चिकन शॉप बंद रखने के दिए आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल 8 जनवरी 2021। मध्यप्रदेश सरकार ने इन्दौर और नीमच जिले में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इन इलाकों में कुक्कुट बिक्री की दुकानों को एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि राज्य पशु चिकित्सा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी