2022 में चोट के चलते नहीं खेले बुमराह, अब वापसी कर अपने दम पर भारत को बनाया विश्व चैंपियन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बारबाडोस 30 जून 2024। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रन से जीत हासिल कर टीम इंडिया ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। वहीं, 17 साल के बाद भारतीय टीम टी20 चैंपियन बनी है। भारत की जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का किरदार अहम रहा। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया। इस विश्व कप में बुमराह ने आठ मैचों में 15 विकेट झटके और कई बार भारत को हारी हुई बाजी जिताई। वहीं, विराट कोहली को प्लेयर ऑफ मैच का पुरुस्कार दिया गया।

बुमराह ने कई मैच अपने दम पर जिताए
टी20 विश्व कप में कई ऐसे मौके आए जब लगा कि टीम इंडिया यह मैच हार जाएगी। तभी बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सामने वाली टीम के जज्बात के साथ-साथ मैच भी पलट दिया। 2022 में बुमराह चोटिल हुए थे और तब यह कहा जा रहा था कि बुमराह कभी वापसी नहीं कर पाएंगे। करीब एक साल बाद बुमराह ने 2023 वनडे विश्व कप से पहले वापसी की। 2023 में वनडे विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब बुमराह ने टी20 विश्व कप में भी अपना जलवा बिखेरा।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने बुमराह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में फजलहक फारूकी से बस तीन विकेट पीछे रह गए। फारूकी और अर्शदीप ने 17-17 विकेट चटकाए। बुमराह 15 विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्त्जे के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे, लेकिन जो कारनामा उन्होंने किया, उसका विश्व कप के इतिहास में कोई जोड़ नहीं दिखता।

बुमराह तीन विकेट से चूके
बुमराह ने भारत की टी20 विश्व कप 2024 में खेले आठ मैचों में 29.4 ओवर गेंदबाजी की और 15 विकेट चटकाए, लेकिन जो सबसे बड़ी बात रही, वह उनका इकोनॉमी रेट रहा। उनका इकोनॉमी रेट 4.17 का रहा। कप्तान रोहित ने बुमराह को उस जगह इस्तेमाल किया जहां उन्हें विकेट की सबसे ज्यादा जरूरत थी। यह प्लान कामयाब हुआ। बुमराह का पाकिस्तान के खिलाफ स्पेल कौन भूल सकता है। पाकिस्तान को रन-अ-बॉल की दरकार थी और तभी बुमराह ने रिजवान को आउट कर पाकिस्तान को हारने के लिए मजबूर किया था। इसके बाद अफगानिस्तान, इंग्लैंड और फिर दक्षिण अफ्रीका को भी हारने पर मजबूर किया। बुमराह सिर्फ अमेरिका के खिलाफ मैच में कोई विकेट नहीं ले सके थे। इसके अलावा उन्होंने हर मैच में विकेट निकाला है।

बुमराह ने बताया सफलता का राज
बुमराह ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने के बाद कहा- मैंने शांतचित्त होकर खेलने की कोशिश की। हम इसी के लिए खेलते हैं और मैं सातवें आसमान पर हूं। मेरा बेटा यहां है, परिवार यहां है। हमने जीत के लिए बहुत मेहनत की थी। इससे बढ़कर कुछ नहीं। हम इस स्तर पर खेलने के लिए ही जीते हैं। बड़े मैच में आप और बेहतर करते हैं। मैं पूरे टूर्नामेंट में काफी स्पष्ट और शांतचित्त रहा। अब जीत के बाद जज्बात हावी हो सकते हैं। मैं आम तौर पर जज्बात जाहिर नहीं करता, लेकिन अब काम पूरा हो गया है। आज मेरे पास शब्द नहीं है। मैं मैच के बाद रोता नहीं, लेकिन अब भावनाएं हावी हो रही हैं।

बुमराह ने वापसी के बाद आलोचकों को दिया था जवाब
बुमराह ने 2022 में पीठ के निचले हिस्से में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के लिए सर्जरी कराई थी जिसके कारण वह आस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। वह करीब एक साल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए थे। लोग उनके तीनों प्रारूपों में खेलने की काबिलियत पर सवाल उठाने लगे थे। 2023 में बुमराह ने वापसी की और फिर एशिया कप, वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया। बुमराह ने पिछले एक साल में तीनों प्रारूपों को मिलाकर कुल 67 विकेट झटके हैं और आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। बुमराह ने वापसी करने की उनकी काबिलियत पर शक करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘एक साल पहले तक ये ही लोग कह रहे थे कि मैं शायद फिर दोबारा नहीं खेल पाऊंगा और मेरा करियर खत्म हो गया है। अब वही मुझे सर्वश्रेष्ठ बता रहे हैं।’

Leave a Reply

Next Post

बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, 18 राज्यों में चार दिन के लिए अलर्ट; दिल्ली में दो दिन में 11 की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 जून 2024। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और यूपी व उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी राज्यों में जहां बारिश के चलते भूस्खलन से सड़कें बंद हैं, वहीं मैदानी राज्यों में सड़कों पर पानी भर गया है। अरुणाचल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप