दिल्ली में शराब नीति पर बड़ा फैसला: ….अब सिर्फ सरकारी दुकानें ही बेचेंगी शराब

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 जून 2025। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने शराब बिक्री को लेकर एक अहम और रणनीतिक फैसला लिया है। राजधानी में शराब की मौजूदा आबकारी नीति को अब मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस फैसले के तहत दिल्ली में आगामी नौ महीनों तक केवल सरकारी एजेंसियों द्वारा संचालित शराब की दुकानों को ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।

नई नीति पर काम जारी, पुरानी व्यवस्था ही रहेगी लागू
दिल्ली सरकार फिलहाल नई आबकारी नीति तैयार कर रही है, जिसके लिए एक विशेष समिति गठित की गई है। लेकिन चूंकि इस प्रक्रिया में अभी समय लगेगा, इसलिए फिलहाल मौजूदा आबकारी शुल्क आधारित लाइसेंस व्यवस्था को ही 2025-26 (1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026) के लिए जारी रखने का निर्णय लिया गया है। यह वही मॉडल है, जो वर्ष 2022-23 से लागू है।

लाइसेंस नवीनीकरण का तरीका और शुल्क
लाइसेंसधारकों के लिए राहत की बात यह है कि लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी। यदि कोई लाइसेंसधारी 30 दिनों के भीतर आवेदन करता है, तो उसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

-30 से 60 दिन की देरी पर 25%
-60 दिन से अधिक की देरी पर 100% अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। यह कदम व्यवसायिक पारदर्शिता और समयबद्धता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय किशोर लेखक और वैज्ञानिक ने एलन मस्क पर लिखी प्रेरक जीवनी

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 जुलाई 2025। 18 वर्षीय विवान कारुलकर, जो ‘नये भारत’ के एक प्रतिभाशाली और सफल किशोर लेखक व वैज्ञानिक हैं, ने अपनी तीसरी पुस्तक “इलोन मस्क:  द मैन हू बेंड्स रियलिटी” लिखी है। यह पुस्तक विश्वविख्यात उद्यमी और टेक्नोलॉजी आइकन एलन मस्क के […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत