Ind Vs Aus 3RD ODI: तीसरे वनडे से पहले चेन्नई डगआउट में पहुंचे धोनी, सीएसके ने शेयर किया फोटो, फैंस हुए भावुक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 मार्च 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस मैच में जीत या हार सीरीज का भविष्य तय करेगी। चिदंबरम स्टेडियम आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड भी है। सीएसके की टीम भी इस स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रही है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सीएसके की ट्रेनिंग सेशन के लिए चेन्नई में ही मौजूद हैं।

सीएसके ने शेयर की तस्वीर

ऐसे में टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन को देखने के लिए वह चिदंबरम स्टेडियम पहुंचे। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह टीम इंडिया के डग आउट में बैठे नजर आ रहे हैं। सीएसके ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- मैं पल दो पल का शायर हूं….। दरअसल यह वही गाना है जो धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के समय अपनी वीडियो में लगाया था। यह गाना उन्होंने खुद गाकर वीडियो में लगाया था। धोनी की इस तस्वीर को देखकर फैंस भी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं।

तस्वीर में धोनी सीएसके की जर्सी में नजर आ रहे हैं और दाईं तरफ घूमकर मुस्कुरा रहे हैं। 13 घंटे के अंदर इस तस्वीर को करीब आठ लाख लाइक्स मिल चुके हैं। फिलहाल टीम इंडिया चेन्नई में तीसरे वनडे की तैयारी में जुटी हुई है। पहला वनडे भारत ने पांच विकेट से जीता था। वहीं, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम अपनी जमीन पर 2019 के बाद से कोई वनडे सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में रोहित एंड कंपनी इस मैच को जीतकर अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।

Leave a Reply

Next Post

भूकंप से अफगानिस्तान में तीन की मौत, पाकिस्तान में 13 की जान गई, 200 घायल; चीन में भी कांपी धरती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 मार्च 2023। अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद जान गंवाने वालों की संख्या तीन हो गई है। कम से कम 44 लोग घायल भी हुए हैं। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय