विक्रांत बेस्ट एक्टर, छाई रही ‘ब्लैक वॉरंट’; जयदीप ने ‘पाताल लोक 2’ के लिए जीता अवॉर्ड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 दिसंबर 2025। सोमवार 15 दिसंबर को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 इवेंट आयोजित हुआ है। मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए हैं। इवेंट में एक्टिंग, डायरेक्शन, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट साउंड डिजाइन से लेकर टेक्निकल सहित कई श्रेणियों में विजेताओं को अवॉर्ड दिए गए हैं। अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म CTRL ने तीन अवॉर्ड्स पर कब्जा जमाया है। 

पाताल लोक सीजन 2 के लिए जयदीप अहलावत ने जीता अवॉर्ड
अभिनेता जयदीप अहलावत को बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल) ड्रामा का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए मिला है। बेस्ट सीरीज क्रिटिक्स का अवॉर्ड भी ‘पाताल लोक सीजन 2’ को मिला है।

प्रीति पाणिग्रही बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, ‘स्टोलन’ के लिए अभिषेक बनर्जी को अवॉर्ड
बेस्ट एक्टर, वेब ओरिजनल फिल्म (फीमेल) का क्रिटिक्स अवॉर्ड प्रीति पाणिग्रही को फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ के लिए दिया गया। उन्होंने अवॉर्ड लेकर खुशी साझा की और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। अभिषेक बनर्जी को थ्रिलर फिल्म ‘स्टोलन’ के लिए बेस्ट एक्टर, वेब ओरिजनल फिल्म (मेल) का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट एक्टर बने विक्रांत मैसी और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा
वेब ओरिजनल फिल्म (मेल) क्रिटिक्स  के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड विक्रांत मैसी की झोली में आया। उन्हें यह अवॉर्ड ‘सेक्टर 36’ के लिए दिया गया है। फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल): क्रिटिक्स ड्रामा जहान कपूर को ‘ब्लैक वॉरंट’ के लिए दिया गया है। बेस्ट डायरेक्टर, सीरीज (क्रिटिक्स) अवॉर्ड अनुभव सिन्हा को ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ के लिए दिया गया है। इसके अलावा ‘द हंट: द राजीव गांधी एसासिनेशन केस’ के लिए नागेश कुकुनूर को भी बेस्ट डायरेक्टर, सीरीज (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड दिया गया। नागेश ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है। 

रेणुका शहाणे को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड
फिल्म ‘CTRL’ के लिए अविनाश संपत को बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, वेब ओरिजिनल फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा इसी फिल्म के लिए बेस्ट एडिटिंग, वेब ओरिजिनल फिल्म के लिए जहान नोबल को और बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक, वेब ओरिजिनल फिल्म के लिए स्नेहा खानवलकर को अवॉर्ड मिला है। बेस्ट डायरेक्टर शॉर्ट फिल्म के लिए रेणुका शहाणे को अवॉर्ड मिला। रेणुका के पति और नामी अभिनेता आशुतोष राणा ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Next Post

'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं', गांधी परिवार को कोर्ट से राहत पर बोली कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 दिसंबर 2025। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि राहुल गांधी, सोनिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण