शिवरीनारायण मेले में की हत्या: आपस में टकराने पर हुआ विवाद, 13 लड़कों ने पीट-पीटकर एक युवक की ले ली जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर 13 फरवरी 2025। शिवरीनारायण मेले में आपस में टकराने की बात को लेकर 11 नाबालिग लड़के और दो युवकों ने मिलकर एक युवक दीपेश बर्मन की लात-घूसे से पिटाई की। इसके बाद चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक दीपेश बर्मन (19) बलौदा बाजार जिले के मोहतरा गांव का रहने वाला था। बुधवार की रात करीब नौ बजे अपने अन्य साथियों के साथ शिवरीनारायण में चल रहे मेले में घूमने के लिए आया हुआ था। इस दौरान मेले में कुछ अन्य युवकों से आपस में टक्कर होने पर विवाद शुरू हो गया। दीपेश बर्मन पर 11 नाबालिग लड़के और दो युवकों ने मिलकर पहले जमकर लात-घूंसे और बेल्ट से पिटाई की। वहीं, चाकू से पीठ पर हमला कर घायल कर दिया। 

सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और दीपेश बर्मन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, मारपीट कर हत्या के 11 नाबालिग लड़के और दो युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल और कैबिनेट के साथ महाकुंभ पहुंचे सीएम साय, त्रिवेणी संग में लगाई पवित्र डुबकी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे। सीएम साय के साथ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और उनकी पत्नी भी प्रयागराज पहुंचीं, सभी […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस