बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, एम्बुलेंस और कैंटर की भीषण टक्कर, हादसे में सात की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बरेली 31 मई 2022। उत्तर प्रदेश के बरेली के जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है। जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के फतेहगंज थाना इलाके में नेशनल हाइवे के शंखा पुल के पास एम्बुलेंस और कैंटर गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में बैठे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल से मरीज लेकर पीलीभीत जा रही एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर (मिनी ट्रक) में घुस गई। हादसे में मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं। डॉक्टर ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया है। शवों की शिनाख्त हो गई है। 

एंबुलेंस का ड्राइवर भोजीपुरा थाना इलाके के रामपुरा गांव निवासी मेहंदी हसन है। बताते है कि सुबह में ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसके चलते एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर में घुस गई। इससे हादसा हो गया। 

मृतकों में खुर्शीद (50), उसकी पत्नी समीरन (45), बेटा आरिफ (19), बहन सगीर बानो (53), भतीजा मोहम्मद जफर (20), समीरन की बहन नसरीन (23) और भोजीपुरा निवासी चालक मेहंदी खान (32) शामिल हैं। सभी मृतक थाना विलसंडा के गांव पहाड़ गंज के हैं।बताया जा रहा है कि खुर्शीद की पत्नी समीरन बेगम का बरेली में किसी निजी अस्पताल में पित की थैली का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन बिगड़ने से डॉक्टर ने कैंसर बताकर इन्हें एम्स में भेज दिया। 30 मई को यह एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स गए थे। एम्स में उन्हें भर्ती करना था।

अस्पताल से फोन भी आया था। लेकिन हालात इतनी बिगड़ चुकी थी की उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया था और घर ले जाने को कह दिया। इससे दुखी होकर वापस घर लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को शकील खां पुत्र मजीद खां निवासी पहाड़गंज जिला पीलीभीत द्वारा दी गई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने जाम न लगे इसलिए एक लाइन बंद कर दूसरी लाइन से यातायात निकाला। घटना स्थल पर एडीजी और एसएसपी पहुंच गए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का अध्यक्ष गिरफ्तार, जैन समाज के संतों पर की थी अभद्र टिप्पणी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 31 मई 2022। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। अमित बघेल पर जैन समाज के संतों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। गिरफ्तार करने के बाद बघेल से लंबी पूछताछ की गई। बीते 25 […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक